इंदौर: एमआईजी पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर गिरोह, पब्लिक डिमांड पर चुराते थे महंगी बाइक और बुलेट
इंदौर। एमआईजी थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह पब्लिक डिमांड पर महंगी मोटरसाइकिल और बुलेट चुराकर उन्हें सस्ते दामों में बेच देता था। पुलिस ने फिलहाल इनके कब्जे से दो महंगी बाइक बरामद की हैं।
पुलिस चेकिंग के दौरान एमआईजी थाना क्षेत्र में दो संदिग्ध बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े। जब उनकी गाड़ी की जांच की गई तो वाहन के कागजात नहीं मिले। तलाशी लेने पर एक चाकू भी बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप और उसके साथी के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से राघौगढ़ (गुना) के रहने वाले हैं और इंदौर में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने इंदौर के साथ-साथ देवास और राघौगढ़ में भी कई बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि आगे की पूछताछ में और वारदातों का खुलासा होगा।
बाइट: राजेश दंडोतिया, क्राइम ब्रांच इंदौर
“एमआईजी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ा है। इनके कब्जे से दो महंगी बाइक मिली हैं। पूछताछ में इन्होंने कई वारदातों को कबूल किया है और आगे और भी खुलासों की उम्मीद है।”

