क्षमावाणी पर्व पर पद्मावती पोरवाल समाज की ई-डायरेक्टरी का विमोचन
सामाजिक संसद के पदाधिकारी रहे मुख्य अतिथि, तीन या अधिक उपवास करने वाले त्यागी व्रतियों का सम्मान
Indore। क्षमावाणी पर्व के अवसर पर श्री दिगम्बर जैन पद्मावती पोरवाल समाज, इंदौर ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें समाज की ई-डायरेक्टरी का विमोचन उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।
मुख्य अतिथियों ने की डिजिटल पहल की सराहना
कार्यक्रम में सामाजिक संसद, इंदौर के परम संरक्षक एम. के. जैन और अध्यक्ष आनंद गोधा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने ई-डायरेक्टरी का विमोचन करते हुए इस डिजिटल पहल की सराहना की। उन्होंने इसे समाज के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय प्रयास बताया।
पदाधिकारी और सलाहकार रहे मौजूद
समाज के अध्यक्ष जम्बू कुमार, कार्याध्यक्ष सोनू मोनू, महामंत्री संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष पवन कुमार और अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समाज के परम संरक्षक रमेशचंद, संरक्षक प्रेमकुमार, अरविन्द कुमार और आलोक के साथ सलाहकार दीपचंद जैन, निर्मल कुमार (एजीएम) और नेमिचंद जैन ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष, उपाध्यक्ष राजकुमार, प्रचार मंत्री अमित जैन, प्रवक्ता मोहित जैन, युवा संगठन मंत्री रवि जैन और चेतन जैन, सह-संगठन मंत्री निमित जैन, महिला प्रकोष्ठ मंत्री श्रीमती करिश्मा और सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती नीलम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
त्यागी व्रतियों का सम्मान
कार्यक्रम में तीन या उससे अधिक उपवास करने वाले त्यागी व्रतियों का सम्मान किया गया।
आभार और हाई-टी
कार्यक्रम के अंत में कार्याध्यक्ष सोनू मोनू ने उपस्थित समाजजनों, वरिष्ठजनों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सभी ने हाई-टी का आनंद लिया।
अमित जैन, प्रचार मंत्री
