—Advertisement—

Indore : इंदौर में लाखों श्रीफलों से होगा सामूहिक महाअर्घ्य, 28 अगस्त को रक्षाबंधन महामहोत्सव

Author Picture
Published On: 26 August 2026
Indore

—Advertisement—

लाखो श्रीफल से होगा सामूहिक महाअर्घ्य

राजेश जैन दद्दू
Indore ।

संत शिरोमणि प.पू. विद्यासागर म.सा. के परम प्रभावक शिष्य और राष्ट्रसंत मुनि पुंगव प.पू. श्री सुधासागर महाराज संसघ के पावन सानिध्य में शहर के सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से पहली बार लाखो श्रीफल (नारियल) से सामूहिक महाअर्धय समर्पित कर रक्षाबंधन महामहोत्सव का ऐतिहासिक जश्न शुक्रवार 28 अगस्त को दलाल बाग परिसर में आयोजित होगा।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि

इसे श्रमण संस्कृति रक्षा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान शहर के प्रत्येक सौभाग्यशाली जैन परिवार विधान मे700 श्रीफल समर्पित करेंगे।
श्रीफल की यह कुल संख्या लाखो से अधिक होगी। इसके पूर्व कभी भी शहर में इस तरह के रक्षाबंधन विधान महामहोत्सव का विशाल आयोजन नहीं हुआ है।

सकल दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति की ओर से चक्रवर्ती आकाश दिपीका कोल शिवानी-नवीन गोधा, तृप्ति-हर्ष जैन, सपना-मनीष गोधा, अंतिका-आनंद गोधा
ने बताया कि महोत्सव में शुक्रवार को सुबह 6 बजे से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं राष्ट्रसंत के पाद प्रक्षालन, 6.30 बजे से मंगलाचरण, रक्षाबंधन पूजन एवं 7 बजे से सामूहिक रक्षाबंधन विधान का अनूठा आयोजन होगा। सुबह 8.45 बजे से धर्म संस्कृति की रक्षा और श्रावक के कर्तव्य पर राष्ट्रसंत के विशेष प्रवचन होंगे।

सुबह 10 बजे से वात्सल्य सूत्र का दिव्य आयोजन भी होगा। शहर में पहली बार हो रहे इस महोत्सव में देशभर के श्रद्धालु और समाज बंधु शामिल होंगे। इसी दिन संध्या को 6 बजे से जिज्ञासा समाधान का आयोजन भी दलाल बाग के विशाल विद्या-सुधा सत्संग मंडप में होगा। बालब्रह्मचारी प्रदीप भैया, पारस भैया के निर्देशन में रक्षा बंधन महामडल विधान सम्पन्न होगा।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp