इंदौर : विजयनगर थाना क्षेत्र का चर्चित हैप्पी अली केस अब बेहद जटिल मोड़ पर पहुंच चुका है। जो मामला शुरू में दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन तक सीमित दिखाई दे रहा था, वह अब हिंसा, मेडिकल कवरअप और ड्रग नेटवर्क की ओर भी इशारा कर रहा है। इस मामले में कई चौका देने वाले खुलाशे हुए है। पुलिस जांच में लगातार में झूटी है।
पीड़िता पर रोज होती थी हिंसा
जांच में सामने आया है कि हैप्पी अली युवती के साथ रोज मारपीट करता था। पीड़िता पर हिंसा इतनी गंभीर होती थी कि हर बार उसे डॉक्टर के पास ले जाना पड़ता था। पीड़िता ने बताया कि उसे उपचार के लिए हमेशा डॉ. बबलू उर्फ हुसैन कुरैशी के पास ले जाया जाता था।
डॉक्टर पर भी दर्ज होगा केस
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस ने अब इस डॉक्टर को भी आरोपी बना दिया है। जांच अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टर को पता था कि युवती कैसे घायल हो रही है, फिर भी उसने न तो पुलिस को सूचित किया और न ही कानूनी प्रक्रिया का पालन किया। कई चिकित्सा रिकॉर्ड और बयान जांच में मेल नहीं खा रहे हैं, जिसके कारण उस पर आरोप तय किए गए हैं।
ड्रग एंगल और पब से जुड़े सुराग

हैप्पी अली का पब पहले भी पुलिस की निगरानी में रहा है। सूत्रों के अनुसार, पब में MD ड्रग्स की अवैध उपलब्धता की शिकायतें पहले भी मिली थीं। यही कारण है कि पुलिस अब इस केस में नशे के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
विशेष टीम मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स, पेमेंट ट्रेस और संभावित सप्लायर्स की छानबीन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अगर ड्रग एंगल सही निकला तो शहर में चल रहे एक बड़े ड्रग रैकेट का खुलासा हो सकता है।
पीड़िता का बयान
पीड़िता ने बताया, “हैप्पी अली जबरन मुझे नशा देने की कोशिश करता था। विरोध करने पर वह मुझे बुरी तरह पीटता था। हर बार चोटें गंभीर होती थीं और हर बार इलाज उसी डॉक्टर से कराया जाता था, ताकि मामला बाहर न आए।” पुलिस को पीड़िता की पिटाई के पर्याप्त सबूत मिले हैं, जिनमें मेडिकल रिपोर्ट और चोटों के निशान शामिल हैं।
तीन स्तरों पर जांच
विजयनगर पुलिस अब इस केस की जांच तीन एंगल से कर रही है:
- दुष्कर्म और शारीरिक शोषण
- लगातार मारपीट और मेडिकल कवरअप
- संभावित ड्रग सप्लाई नेटवर्क
हैप्पी अली की गिरफ्तारी के बाद डॉ. बबलू पर कार्रवाई ने केस को नया मोड़ दे दिया है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस केस में और भी नाम सामने आ सकते हैं।
