—Advertisement—

,

इंदौर: दिगंबर जैन समाजजन 8 सितंबर को मिलकर मनाएंगे क्षमा वाणी

Author Picture
Published On: 7 September 2025
1632130139 3965

—Advertisement—

दिगंबर जैन समाज कल मनाएगा सामूहिक क्षमा वाणी
इंदौर, राजेश जैन दद्दू

दशलक्षण पर्यूषण पर्व के समापन के उपरांत प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी दिगंबर जैन समाज द्वारा सामूहिक क्षमा वाणी का आयोजन किया जाएगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों और कॉलोनियों में स्थित दिगंबर जैन मंदिरों में सोमवार, 8 सितंबर को प्रातःकाल क्षमा वाणी मनाई जाएगी।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुख्य आयोजन कांच मंदिर के बाहर बने पांडाल में होगा, जहां शाम 4 बजे से सामूहिक क्षमा वाणी का कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इस अवसर पर दिगंबर जैन आचार्य, मुनि और आर्यिका माताजी प्रवचन देंगे तथा श्रीजी का अभिषेक भी संपन्न होगा।

इसके पश्चात सामूहिक क्षमा वाणी के अंतर्गत समाजजन—महिला-पुरुष, युवक-युवतियां—पिछले वर्ष में हुई ज्ञात-अज्ञात गलतियों, अपराधों और भूलों के लिए परस्पर एक-दूसरे से गले मिलकर क्षमा याचना करेंगे और क्षमा प्रदान करेंगे।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp