—Advertisement—

Indore Building Collapse: इंदौर में तीन मंजिला पुरानी इमारत गिरी, 10 घायल, एमवाय अस्पताल में भर्ती

Author Picture
Published On: 23 September 2025
whatsappimage2025 09 22at23 36 421 1758565052

—Advertisement—

Indore Building Collapse: इंदौर में पुरानी इमारत गिरी, 10 लोग घायल, एमवाय अस्पताल में भर्ती

इंदौर (Indore News Today): मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के रानीपुरा इलाके में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। एक जर्जर तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस Indore Building Collapse हादसे में अब तक 10 लोग घायल हो चुके हैं, जिन्हें तुरंत महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इंदौर में अचानक गिरी पुरानी बिल्डिंग

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह इमारत काफी पुरानी और जर्जर थी। दीवारों में दरारें पड़ चुकी थीं और बारिश के चलते यह और कमजोर हो गई थी। रात करीब 9 बजे अचानक बिल्डिंग ढह गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

images 35

मलबे में दबे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे के बाद बिल्डिंग पूरी तरह मलबे में तब्दील नहीं हुई, जिसके कारण अंदर फंसे लोगों से फोन पर बातचीत भी हो रही है। बचाव कार्य के लिए जेसीबी और गैस कटर की मदद ली जा रही है। अब तक 8 से ज्यादा लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। आशंका है कि कई लोग अब भी दबे हुए हैं।

घायलों की सूची (Indore Building Collapse Victims)

हादसे में घायल लोगों में शामिल हैं –

  • अल्ताफ (28 वर्ष)
  • रफीउद्दीन (60 वर्ष)
  • यासिरा (3 माह)
  • नबी अहमद (7 वर्ष)
  • सबिस्ता अंसारी (28 वर्ष)
  • सेबुद्दीन (62 वर्ष)
  • सलमा बी (45 वर्ष)
  • आलिया अंसारी (23 वर्ष)
  • शाहिदा अंसारी (55 वर्ष)
  • अमीनुद्दीन (40 वर्ष)

प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद

जैसे ही घटना की सूचना मिली, इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा और पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। इलाके की बिजली काट दी गई है और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। बचाव कार्य रातभर चलता रहा और जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

पुरानी घटनाओं की याद ताजा

स्थानीय लोगों को यह हादसा 31 मार्च 2018 की याद दिला गया, जब इंदौर के सरवटे बस अड्डे के पास होटल गिरा था, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी।


Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp