—Advertisement—

, , , ,

इंदौर की डगमगाती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम ने की कड़ी कार्यवाही , कई मकानो को किया जमींदोज

Author Picture
Published On: 5 November 2025
Untitled design 5

—Advertisement—

इंदौर में ट्रैफिक व्यस्था चरमरा गयी है। इस समस्या को देखते हुए नगर निगम ने एमआर 9 से एलआईजी लिंक रोड के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट शुरू करने आदेश दिए थे जिसके चलते इस प्रोजेक्ट में बाधक बने 140 मकानों के खिलाफ मंगलवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। बता दे की यह सड़क कुल 60 फीट चौड़ी बनाई जाएगी। यह कार्यवाही लगभग सात घंटे तक चली इस कार्रवाई में कुछ मकानों का केवल दो फीट हिस्सा हटाया गया, जबकि कुछ मकानों का 25 फीट तक का हिस्सा तोड़ा गया।

नगर निगम ने पहले ही इन मकानों को चिन्हित कर निशान लगा दिए थे। इसी वजह से कई मकान मालिकों ने स्वयं ही अपने अवैध निर्माण हटा दिए थे। एमआर 9 से एलआईजी लिंक रोड तक कुल 350 से ज्यादा बाधक मकानों को चिन्हित किया गया है। नगर निगम शेष मकानों के खिलाफ गुरुवार को भी कार्रवाई करने वाला है। मंगलवार को हुई कार्रवाई के दौरान कुछ रहवासियों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के कारण किसी भी बड़े विवाद से बचा जा सका।

250 से ज्यादा कर्मचारी और अधिकारी रहे शामिल

कार्रवाई की तैयारी सोमवार शाम से शुरू हो गई थी। मालवीय नगर से शुरू हुई कार्रवाई के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने सुबह सात बजे अमले को मालवीय नगर चौराहे पर पहुंचने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान विवाद से निपटने के लिए अन्य जोन क्षेत्रों से भी भवन अधिकारी और निरीक्षक तैनात किए गए। सुबह लगभग आठ बजे निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू की। डेढ़ सौ से ज्यादा कर्मचारी और अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल थे। हंगामे की आशंका को देखते हुए आसपास के थाना क्षेत्रों से भी पुलिस बल बुलवाया गया।

29 मकानो को किया जमींदोज

एमआर 9 से एलआईजी लिंक रोड तक कुल 350 बाधक मकान चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 29 मकान ऐसे हैं, जिन्हें पूरी तरह से जमींदोज किया जाएगा। इन मकानों के मालिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि, मंगलवार को इन 29 मकानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इनके परिवारों को शिफ्ट करने के बाद ही जमींदोज करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यतायात व्यवस्था सुधरने के लिए की गयी थी कार्यवाही

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इस चौड़ीकरण से एलआईजी लिंक रोड पर यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और भविष्य में क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रभावित मकान मालिकों को फ्लैट दिए जाने से उनकी चिंता भी कम होगी।

एमआर 9 से एलआईजी लिंक रोड की यह कार्रवाई नगर निगम की योजनाओं में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो शहर के विकास और यातायात सुविधा के लिए आवश्यक है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी और शहरवासियों को लंबी दूरी के सफर में समय की बचत होगी।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp