भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 48 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
ये गोल्ड कोस्ट के हेरिटेज बैंक स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 119 रनों पर ही सिमट गई।
इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी।
भारत की मजबूत गेंदबाजी, अक्षर पटेल और शिवम दुबे का जलवा :
मैच में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भले ही अच्छी रही, लेकिन अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने अपने शानदार स्पेल से कंगारू टीम की कमर तोड़ दी।
अक्षर ने मैथ्यू शॉर्ट (25) और इंग्लिश के अहम विकेट झटके, जबकि शिवम दुबे ने कप्तान मिचेल मार्श (30) और टिम डेविड (14) को पवेलियन भेजा।
इसके बाद अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर ने मिलकर बाकी बल्लेबाजों को आउट किया। सुंदर ने आखिरी विकेट लेकर जीत की मुहर लगाई।
अब सीरीज जीत से एक कदम दूर टीम इंडिया :
इस जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास चरम पर है। अगर भारत 8 नवंबर को होने वाला पांचवां टी20 मैच भी जीत लेता है, तो वह सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लेगा।
टीम इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने इस मैच में बेहतरीन तालमेल दिखाया। अब फैंस की निगाहें निर्णायक मुकाबले पर हैं, जहां कप्तान और पूरी टीम सीरीज जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार है।
