भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही पाँच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को ब्रिस्बेन के ऐतिहासिक गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिलहाल बारिश के कारण खेल रोका गया है। मैच रोके जाने से पहले भारत ने 4.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 52 रन बना लिए थे। पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने की, जो नाबाद लौटे।

अभिषेक शर्मा का शानदार प्रदर्शन और रिकॉर्ड
भारत के शानदार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से न केवल ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव डाला, बल्कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
अभिषेक ने अपनी पारी का 11वां रन पूरा करते ही सबसे कम गेंदों में 1000 टी20 , रन बनाने का इतिहास रच दिया। इस रिकॉर्ड से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड के नाम था। जिन्होंने 569 गेंदों में 1000 रन पूरे किए थे। अभिषेक ने यह उपलब्धि केवल 528 गेंदों में हासिल की, जो टी20 क्रिकेट की तेज़ रफ्तार में असाधारण माना जा रहा है।
सबसे कम गेंदों में 1000 टी20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
टी20 इतिहास में सबसे कम पारियों में 1000 रन का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने यह आंकड़ा 27 पारियों में हासिल किया था। अभिषेक शर्मा ने 28 पारियों में यह उपलब्धि पाकर कोहली के बाद दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
साल 2025 अभिषेक के लिए बेहद शानदार रहा है। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने टीम को शुरुआती बढ़त दी और उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में स्थापित किया।
इस समय भारत सीरीज में 2-1 से आगे है। टीम का लक्ष्य आखिरी मैच जीतकर सीरीज को 3-1 से अपने नाम करना है। चौथे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया था, जिसमें ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जैवियर बार्टलेट, बेन ड्वार्शस, नाथन एलिस, एडम जम्पा
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
