—Advertisement—

मंदसौर जैन तीर्थ में वर्धमान स्वाध्याय मंडल का विशेष शक्रस्तव महाअभिषेक और बहुमान समारोह

Author Picture
Published On: 15 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 15 at 7.32.28 AM

—Advertisement—

वर्धमान स्वाध्याय मंडल का सामूहिक मिलन, क्षमापना एवं बहुमान समारोह मंदसौर में संपन्न

मंदसौर, सितंबर 2025: श्री आर्य रक्षित जैन तीर्थ धाम, मंदसौर में वर्धमान स्वाध्याय मंडल का भव्य सामूहिक मिलन, क्षमापना और बहुमान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर उवसग्गहरंम पार्श्वनाथ भगवान का शक्रस्तव महाअभिषेक भी 273 विशेषणों से युक्त दुर्लभ वस्तुओं के साथ बड़े भक्तिभाव से किया गया।

अभिषेक के दौरान मंडल के गायक और कलाकारों ने सुरीले संगीत के साथ नृत्य और भजन प्रस्तुत किए, जिससे सभी भक्त भावविभोर हो गए। इस दिव्य अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कर्मों की निर्जरा करते हुए अभिषेक में भाग लिया।

WhatsApp Image 2025 09 15 at 7.31.56 AM

दोपहर में सामूहिक मिलन, क्षमापना और बहुमान समारोह का आयोजन हुआ। आर्य रक्षित तीर्थ के पदाधिकारी मुकेश खिमेसरा, अनिल संघवी, दिलीप संघवी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। वर्धमान स्वाध्याय मंडल के संरक्षक नरेंद्र मेहता, संचालक विनोद दखं जावरा, अध्यक्ष विनीत मेहता, सचिव दर्शन मारू, और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में परमात्मा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया। मातृशक्ति द्वारा सुमधुर स्वागत गीत गाया गया। इस अवसर पर मंडल के सचिन भंडारी को उनके 25 वर्षों की सेवाओं के लिए विशेष बहुमान दिया गया। साथ ही नवीन और पुराने सदस्यों का स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे से मिच्छामी दुक्कड़ कहकर क्षमायचना की।

कार्यक्रम के अंत में आगामी गतिविधियों और योजनाओं पर चर्चा के लिए मंडल की आवश्यक मीटिंग आयोजित की गई। वर्धमान स्वाध्याय मंडल 31 वर्षों से पर्यूषण महापर्व की आराधना के क्षेत्र में सक्रिय है और यह भारत के विभिन्न प्रदेशों में साध्वी प्रज्ञा श्रीजी म.सा के निर्देशन में समाजसेवा और धार्मिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

कार्यक्रम का सफल संचालन गौरव बम नलखेड़ा ने किया और आभार व्यक्त किया अरिहंत जैन उन्हेल ने। आयोजन में मंडल के सदस्यों ने अपने पारंपरिक कुर्ता-धोती वेशभूषा में भाग लेकर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp