IDFC First Bank का नया प्रीमियम “Zero-Forex Diamond Reserve Credit Card” लॉन्च
दिल्ली+एनसीआर, जनवरी 2026:
IDFC First Bank ने अपने प्रीमियम क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो में एक और शानदार विकल्प जोड़ा है। बैंक ने आज Zero-Forex Diamond Reserve Credit Card लॉन्च किया है, जो खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो अक्सर विदेश यात्रा करते हैं और अपने ट्रैवल और लाइफस्टाइल खर्चों में अधिकतम लाभ चाहते हैं।
यह कार्ड न केवल 0% फॉरेक्स मार्कअप की सुविधा देता है, बल्कि इसके साथ कई प्रीमियम ट्रैवल, मनोरंजन और जीवनशैली लाभ भी जुड़े हैं। इसकी मदद से ग्राहक देश और विदेश दोनों जगह बिना किसी अतिरिक्त खर्च के आसानी से भुगतान कर सकते हैं।
IDFC First Bank कार्ड की प्रमुख ट्रैवल और लाइफस्टाइल सुविधाएँ
Zero-Forex Diamond Reserve Credit Card को विशेष रूप से फ्रीक्वेंट ट्रैवलर्स और प्रीमियम लाइफस्टाइल चाहने वाले ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके तहत आपको मिलती हैं:
-
अंतर्राष्ट्रीय खर्च पर 0% फॉरेक्स मार्कअप – विदेश में शॉपिंग या यात्रा के दौरान कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं।
-
होटल बुकिंग रिवॉर्ड्स:
-
ऐप के जरिए होटल बुकिंग पर हर 150 रुपए खर्च पर 60 रिवॉर्ड पॉइंट्स।
-
हर पॉइंट की वैल्यू 0.25 रुपए है, यानी हर 150 रुपए खर्च पर लगभग 15 रुपए का रिवॉर्ड।
-
होटल पर लगभग 10% तक वैल्यू बैक।
-
-
फ्लाइट बुकिंग रिवॉर्ड्स:
-
ऐप के जरिए फ्लाइट बुकिंग पर हर 150 रुपए खर्च पर 40 पॉइंट्स।
-
लगभग 6.6% वैल्यू बैक।=-p[kl
-
-
सामान्य खर्च पर रिवॉर्ड्स:
-
हर 150 रुपए खर्च पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट्स।
-
लगभग 1.66% का कैश वैल्यू बैक।
-
-
लाउंज सुविधाएँ:
-
प्रति तिमाही 2 घरेलू और 2 अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लाउंज विज़िट मुफ्त।
-
-
गोल्फ और मनोरंजन:
-
हर महीने 2 मुफ्त गोल्फ राउंड या लेसन।
-
हर महीने बाय-वन-गेट-वन मूवी टिकट।
-
-
होटल ऑफर:
-
ITC Hotels में 2 रात बुक करने पर तीसरी रात मुफ्त।
-
-
एयरपोर्ट सेवाएँ:
-
सालाना 1,000 USD तक खर्च पर एक मुफ्त एयरपोर्ट मीट एंड ग्रीट।
-
-
ट्रिप और पर्सनल इंश्योरेंस:
-
मुफ्त ट्रिप कैंसलेशन कवर 25,000 रुपए तक।
-
खोए हुए सामान, उड़ान में देरी, एयर एक्सीडेंट कवर 1 करोड़ रुपए।
-
पर्सनल एक्सीडेंट कवर 10 लाख रुपए।
-
क्रेडिट कार्ड की अन्य यूनिक सुविधाएँ
Zero-Forex Diamond Reserve Card में केवल ट्रैवल और लाइफस्टाइल लाभ ही नहीं, बल्कि वित्तीय और रिवॉर्ड सुविधाएँ भी शामिल हैं:
-
डायनामिक ब्याज दरें: सालाना 8.5% से शुरू, जो प्रीमियम क्रेडिट कार्ड कैटेगरी में सबसे कम में से एक।
-
ATM कैश निकासी पर 0% ब्याज: दुनिया भर के एटीएम से कैश निकालने पर आखिरी पेमेंट डेट तक कोई ब्याज नहीं, केवल 199 रुपए मामूली शुल्क।
-
रिवॉर्ड पॉइंट्स की कोई एक्सपायरी नहीं: पॉइंट्स जीवनभर वैध।
-
ई-कॉमर्स और ऑनलाइन खर्च पर पॉइंट्स का उपयोग: कहीं भी इस्तेमाल की पूरी आज़ादी।
-
कोई लिमिट नहीं: रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाने की कोई कैप या लिमिट नहीं।
-
बिलिंग साइकिल बोनस: हर महीने 20,000 रुपए से अधिक खर्च पर 10 गुना तक रिवॉर्ड पॉइंट्स।
-
फ्यूल सरचार्ज माफी: चुनिंदा फ्यूल स्टेशंस पर।
-
वार्षिक शुल्क और ऑफ़र: कार्ड की कीमत 3,000 रुपए + जीएसटी है, और 6 लाख रुपए सालाना खर्च पर वार्षिक शुल्क माफ। यानी दूसरे साल से यह प्रभावी रूप से मुफ्त हो जाता है।
बैंक अधिकारी की टिप्पणी
शिरीष भंडारी, हेड-क्रेडिट कार्ड्स, फास्टैग और लॉयल्टी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने कहा:
“डायमंड रिजर्व उन ग्राहकों के लिए आदर्श है, जो अक्सर विदेश यात्रा करते हैं और एक ऐसा प्रीमियम कार्ड चाहते हैं जो भारत और विदेश दोनों में आसानी से काम करे। ज़ीरो फॉरेक्स मार्कअप, ट्रैवल-फोकस्ड रिवॉर्ड्स और 6 लाख रुपए सालाना खर्च पर वार्षिक शुल्क माफी इसे ग्लोबल ट्रैवल और लाइफस्टाइल के लिए परफेक्ट बनाते हैं।”
कैसे अप्लाई करें
Zero-Forex Diamond Reserve Credit Card अब उपलब्ध है। योग्य ग्राहक इसे डिजिटल रूप से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पूरा आवेदन और जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएँ:
https://www.idfcfirst.bank.in/credit-card/diamond-reserve-credit-card
निष्कर्ष
IDFC First Bank का यह नया प्रीमियम कार्ड ट्रैवल, मनोरंजन और जीवनशैली खर्चों में एक शानदार विकल्प है। इसके ज़ीरो फॉरेक्स चार्ज, रिवॉर्ड पॉइंट्स और एयरपोर्ट लाउंज जैसे लाभ इसे ग्लोबल ट्रैवलर्स के लिए आदर्श बनाते हैं
