विश्व वृद्ध दिवस पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने 25 वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान
नागदा के केशव गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मानित
Nagda । विश्व वृद्ध दिवस के अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा नागदा के केशव गार्डन में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन केशव गार्डन में घूमने आने वाले 25 वरिष्ठ नागरिकों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन और दिनेश सोलंकी ने संयुक्त रूप से बताया कि विश्व वृद्ध दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और उनके योगदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील त्रिवेदी ने की। मुख्य अतिथियों के रूप में नगर पालिका परिषद के पार्षद प्रकाश जैन, भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी और जिला अध्यक्ष प्रमोद जैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और सामाजिक योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। उनके अनुभव और जीवन से मिली सीख आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण होती है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप काठेंड ने किया, जबकि सचिव मुकेश मोहता ने उपस्थित अतिथियों, वरिष्ठ नागरिकों और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला संयोजक सतीश जैन सांवेर वाले, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, परामर्शदाता श्याम भरावा, नगर महामंत्री अशोक बिसानी, कार्यकारिणी सदस्य श्रेणिक जैन, राष्ट्रीय मंत्री मनीष गुप्ता, युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा यादव सहित युवा विंग की पूरी टीम उपस्थित रही।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने सम्मान के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
