—Advertisement—

हिंदी दिवस 2025: शासकीय महाविद्यालय नागदा में राष्ट्रीय एकता और संस्कृति का उत्सव

Author Picture
Published On: 15 September 2025
95c01f10 f4d2 46eb 86b4 442bcd56ed30

—Advertisement—

शासकीय महाविद्यालय नागदा में राष्ट्रीय हिंदी दिवस का भव्य आयोजन

नागदा जं., 15 सितंबर 2025 (संवाददाता जीवन लाल जैन) – शासकीय महाविद्यालय नागदा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से हिंदी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पी बी रेड्डी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाना हमारी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि हिंदी भाषा ने पूरे देश को एक साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. के सी मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी दिवस उस भाषा के सम्मान में मनाया जाता है, जिसने भारत की सांस्कृतिक विरासत और प्रशासनिक व्यवस्था को परिभाषित किया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नीतियों के माध्यम से हिंदी का महत्व नई पीढ़ी तक पहुँचाया जाता है और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलता है।

df17646c 3598 4f6b a5ec f586f9c994d8

इस अवसर पर महाविद्यालय में कविता वाचन और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय था – “आधुनिक युग में हिंदी”। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिताली चौहान और अलीशा खान, द्वितीय स्थान राजपाल चौधरी और महक सोनी, तथा तृतीय स्थान फिरदोस मंसूरी और जुगल परमार ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ ग्रंथपाल वासुदेव जटवन, डॉ. सुनील प्रसाद, संपूर्ण स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उषा वर्मा ने किया और आभार डॉ. सोनाक्षी सोलंकी ने माना।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp