ग्रेसिम उद्योग द्वारा बिरलाग्राम में पेड़ काटने पर विवाद तेज, अनंतश्री समिति ने SDM से की कार्रवाई की मांग
नागदा जं. (9 दिसंबर 2025) — बिरलाग्राम स्थित एबीसी लाइन के पीछे ग्रेसिम उद्योग द्वारा 9 हरे पेड़ों को काटे जाने की सूचना पर स्थानीय सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार, एक पेड़ काटा जा चुका था, जबकि बाकी 8 पेड़ों को काटने की तैयारी जारी थी।
इस दौरान अनंतश्री पौधारोपण एवं सामाजिक समिति के अध्यक्ष प्रवीण पाल, मदनलाल बागरानी, अशोक शर्मा, नागदा की आवाज के ब्यूरो चीफ संदीप प्रभात शर्मा, वार्ड 34 के पार्षद साहिल शर्मा और क्षेत्रवासियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज किया और शेष 8 पेड़ों को कटने से बचा लिया।
समिति ने तत्काल मामले की शिकायत एसडीएम नागदा से की, जिसके बाद अधिकारियों ने कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीरता के बावजूद पेड़ कटाई पर सवाल
स्थानीय लोगों ने कहा कि जहाँ प्रधानमंत्री द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान चलाकर पूरे देश में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाई जा रही है, वहीं उद्योग द्वारा पेड़ काटना कानूनन अपराध है और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।
समिति ने कड़ी कार्रवाई की मांग की
अनंतश्री पौधारोपण एवं सामाजिक समिति ने मांग रखी है कि ग्रेसिम उद्योग के खिलाफ पेड़ काटने पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।
दिनांक : 09/12/2025
बजरंगसिंह चौहान
📞 98261 67064
संवाददाता: जीवनलाल जैन, नागदा


