प्रेस नोट दिनांक 23.07.26
श्री श्वे. मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ Nagda जं.
मंगलगीत की गुन्ज के साथ साध्वीवृन्द ने किया मंगल प्रवेश
हाथ में कलश और झाझर लिए महिला मंडल, ढोल की थाप पर मनमोहक डांडिया रास की बालिका मंडल, नारों को गुन्जाए मान करते युवाओं की टोली, चावल की गवली बनाकर अगवानी करते हुए श्रावक-श्राविकाएँ यह नजारा था गुरूवार सुबह 9.30 बजे जन्मेजय मार्ग का। मौका था नगर में चातुर्मास करने पधारे सागर समुदायवर्तीय साध्वीश्री अर्हमव्रताश्रीजी मसा आदि ठाणा – 4 के मंगल प्रवेश का। मंगल प्रवेश का चल समारोह जिस मार्ग से गुजरा वह मार्ग भक्तिमय हो गया। मंगल प्रवेश के मौके पर धर्मसभा का आयोजन किया जिसमें लाभार्थी परिवार ने साध्वीश्री को कांबली अर्पण कर अभिनंदन किया।
चल समारोह
मंगल प्रवेश का चल समारोह सुबह 9 बजे जन्मेजय मार्ग स्थित सरदारमल विमलचन्द्र नागदा परिवार के निवास स्थान से निकला गया। इससे पूर्व सुबह 8 बजे पाठशाला भवन में मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ की नवकारशी का आयोजन किया गया। जिसका लाभ कचरूलाल, कल्पेश, कुशल भंसाली परिवार ने लिया।
मंगल प्रवेश पर लाभार्थी परिवार की श्राविका ने साध्वीश्री की प्रदक्षिणा लगाकर सामैया करवाया। मंगल प्रवेश के मौके पर राजनेताओं तथा सामाजिक कार्यक्रताओं ने चावल की गवली कर साध्वीवृन्द की अगवानी की। मंगल प्रवेश का चल समारोह जन्मेजय मार्ग से महात्मागांधी मार्ग, स्टेशन चैराह, जवाहर मार्ग, महावीर मार्ग, रामसहाय मार्ग होते हुए लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित पाठशाला भवन में धर्मसभा के रूप में परिवर्तित हुआ।
धर्मसभा की शुरूआत साध्वीश्री के मंगलाचरण से हुई। सामुहिक गुरूवंदन प्रस्तुत श्रीसंघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील वागरेचा ने दी। स्वागत उद्बोधन श्रीसंघ अध्यक्ष मनीष व्होरा ने व स्वागत गीत की प्रस्तुति प्रतिभा कुंवर ने दी। धर्मसभा को साध्वीवृृन्द के साथ सकल जैन श्रीसंघ अध्यक्ष राजेश धाकड़ श्रीसंघ सचिव हर्षित नागदा, मालवा महासंघ प्रमुख अभय चैपड़ा, चातुर्मास समिति अध्यक्ष शरद आंचलिया ने भी संबोधित किया।

इस दौरान श्रीसंघ एवं चातुर्मास समिति पदाधिकारियों द्वारा लाभार्थी परिवार व साध्वीवृन्द के संसारिक माता – पिता का साल, श्रीफल, माला से बहुमान किया गया। करीब तीन घंटे चली धर्मसभा को आशीष चैधरी, सोनव वागरेचा, सुरेश नाहटा, दिलीप सिंह सिसोदिया ने संगीतमय कर दिया। धर्मसभा का संचालन श्रीसंघ मीडिया प्रभारी डाॅ. विपिन वागरेचा ने व अभार चातुर्मास समिति सचिव आशय गांग ने माना। धर्मसभा के पश्चात मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ के
स्वामीवात्सलय का आयोजन पाठशाला भवन में किया गया।
रील नहीं रियल लाइफ को अच्छी बनाओं – साध्वीश्री
रील बनाने में और देखने में कुछ क्षण के लिए आनंद की अनुभूति होती है। रील अच्छी बनी हो या गंदी कोई विशेष फर्क नहीं पड़ता है किन्तु यदि रियल लाइफ मंे आपके आचरण में यदि किसी गलत आदत ने एंट्री कर ली तो आपकी रियल लाइफ पूरी खराब हो जाएगी। यह बात चातुर्मासिक प्रवेश पर आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वीश्री अर्हमव्रताश्रीजी मसा ने व्यक्त किए। उन्होने कहा कि गलत आदतों से बचकर आपकी रियल लाइफ को अच्छी बन गई तो दुनिया आपको महापुरूष का सम्मान से सम्मानित कर आपके द्वारा बताए गए आचरणों का अंगीकार कर सकती है और आपकी प्रोफाइल पर लाखो फ्लोवर, करोड़ो लाइक आ सकते है।
धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वीश्री अपर्णव्रताश्रीजी मसा ने कहा कि जैसे वर्षा ऋतु हजारों खुशिया लेकर आती है ठीक वैसे ही नगर में संतों का आगमन श्रद्धालूओं के लिए हजारों खुशियाँ लेकर आता है। साध्वीश्री वीयम्व्रताश्रीजी मसा ने कहा कि जब समय मिले, जैसे समय मिले प्रभु के नाम का स्मरण कर इस पुण्य का उपार्जन करना चाहिए। श्रीसंघ मीडिया प्रभारी डाॅ. वागरेचा ने बताया कि 28 जुलाई मंगलवार से प्रतिदिन सुबह 9.15 बजे से 10.15 बजे तक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।

इन्होने लिया
प्रथम कलश का लाभ नूतन देवी प्रकाशचन्द्र व्होरा, प्रथम गवली का लाभ अभयकुमार विभोरकुमार चैपड़ा, अखण्ड दिपक एवं सोना-रूपा के फूल से वधामना का लाभ हेमंतकुमार सुरेन्द्रकुमार कांकरिया, जय जिनेन्द्र का लाभ सम्पतबाई सोभाग्यमल कोठारी, प्रतिदिन प्रभावना एवं कुम्भ स्थापना का लाभ कांतिलाल मंयककुमार कोचर, सांखली अट्ठम तप प्रभावना का लाभ बसंतीलाल कोठारी, शरद आंचलिया, सांखली आयंबिल प्रभावना का लाभ नेमीचन्द्र राजेशकुमार मेहता, कांबली व गुरूपूजन सरदारमलचन्द्र विमलचन्द्र नागदा, भक्ताम्बर ड्रा का लाभ पारसमल दिपककुमार गांग जय जिनेन्द्र का लाभ सम्पतबाई सोभाग्यमल कोठारी, प्रभावना का लाभ अनितादेवी जयराज जैन मुम्बई, सुखीयाबेन विनोद जैन मुम्बई, प्रेमलत्ता बेन दिनेश जैन पिपलोन, शीलाबेन पदम्भाई जैन पिपलोन, जैनश्रीसंघ टोकखुर्द ने लिया।
अनेक संघों से पधारे श्रद्धालू
साध्वीवृन्द के चातुर्मासिक प्रवेश के मौके पर मंदसौर, टोकखुर्द, पिपलोन, खरगोन, रोहा, उन्हेल, पिपलिय मंडी, सिंगोली, रिंगनोद, दलौदा, आलोट, बडोद, चैम्हेला, रतलाम, आगर, उज्जैन, महिदपुर, खारवा, सुवासरा, महिदपुर रोड़ आदि अनेक स्थानों से श्रद्धालू पधारे।
नागदा से जीवनलाल जैन की रिपोर्ट
9179662633
