Indore के उज्जैन रोड पर बलवंत टीवीएस के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ, विधायक गोलू शुक्ला रहे मुख्य अतिथि
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शोरूम में सेल्स, सर्विस और स्पेयर की सुविधा, शुभारंभ ऑफर में 3,000 रुपये की एक्सेसरीज फ्री ;
Indore, 12 अक्टूबर। शहर के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में उज्जैन रोड पर देश की लोकप्रिय दोपहिया वाहन कंपनी टीवीएस के नए शोरूम “बलवंत टीवीएस” का सोमवार 12 अक्टूबर को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शोरूम क्षेत्र के लोगों के लिए अपना पसंदीदा दोपहिया वाहन घर लाने के अनुभव में नया अध्याय जोड़ेगा।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ उद्घाटन
उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। मुख्य अतिथियों में स्थानीय विधायक गोलू शुक्ला, एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी (प्रेसिडेंट, एसजीपीसी), सरदार बलविंदर सिंह काहलवां (जनरल सेक्रेटरी, एसजीपीसी), हरपाल सिंह भाटिया “मोनू भाटिया” (प्रेसिडेंट, केंद्रीय गुरुसिंह सभा, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़) और संदीप जैन (डायरेक्टर, मोयरा ग्रुप) शामिल थे।
शुभारंभ ऑफर
बलवंत टीवीएस के जनरल मैनेजर ईशान भट्ट ने बताया कि ग्राहकों के लिए शुभारंभ ऑफर में 3,000 रुपये की एक्सेसरीज मुफ्त और निश्चित उपहार का ऑफर रखा गया है।
शोरूम में उपलब्ध सुविधाएं
नए शोरूम में सभी प्रकार की सेल्स, सर्विस और स्पेयर की सुविधा, डेडिकेटेड लाउंज, सप्ताह के सातों दिन कामकाज और कुशल प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध रहेगा।
शोरूम का पता
शोरूम अरविंद हॉस्पिटल के पास, भवरासला में स्थित है।
