—Advertisement—

Damoh में श्रद्धा और उल्लास के बीच निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, दादा गुरु और मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया पूजन

Author Picture
Published On: 16 July 2026
5c 3

—Advertisement—

Damoh  में श्रद्धा और उल्लास के बीच निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, दादा गुरु और मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया पूजन

संवाददाता : सोनू अठया

Damoh । भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की वार्षिक रथयात्रा को लेकर दमोह जिले में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। शुक्रवार को शहर सहित जिलेभर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन एवं पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

शहर के घंटाघर स्थित प्रसिद्ध श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी का विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ। पूजन के उपरांत भगवान जगन्नाथ स्वामी रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगे। रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी, जहां श्रद्धालु भगवान का स्वागत पुष्प वर्षा और पूजा-अर्चना के साथ करेंगे।

दादा गुरु महाराज और मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया पूजन

रथयात्रा के शुभ अवसर पर नर्मदा परिक्रमा के पूज्य दादा गुरु महाराज दमोह पहुंचे। उन्होंने श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का विधि-विधान से पूजन किया और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी मौजूद रहे। उन्होंने भी भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, सीएसपी एचआर पांडे, तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, टीआई रचना मिश्रा, पंडित चंद्रकांत पौराणिक, महेंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

5a 8

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी रथयात्रा

श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी पंडित गोविंद दुबे ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा दमोह शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों द्वारा भगवान का स्वागत किया जाएगा और पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक परंपरा के अनुसार रथयात्रा को देखने और भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

पूजन के बाद दादा गुरु महाराज जरारूधाम गौ अभ्यारण्य के लिए रवाना हुए, जहां वे शनिवार को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पुराना थाना मंदिर में भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दमोह के पुराना थाना स्थित श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर रथयात्रा में शामिल होने की तैयारी की। मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

परंपरा के अनुसार शहर में निकलने वाली विभिन्न रथयात्राएं बकौली चौक और महाकाली चौक क्षेत्र में आमने-सामने पहुंचेंगी। यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठेगा।

5b 4

बालाकोट इस्कॉन मंदिर से भी निकलेगी रथयात्रा

दमोह जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बालाकोट स्थित इस्कॉन मंदिर में भी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। सुबह विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान को रथ पर विराजमान किया जाएगा।

ग्रामीणों के सहयोग और दानदाताओं के प्रयासों से विकसित हो रहा यह मंदिर क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक केंद्र बनता जा रहा है। मंदिर के विकास कार्यों में मध्य प्रदेश शासन का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

जिलेभर में भक्तिमय माहौल

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर पूरे दमोह जिले में उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है। मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है और श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भक्ति, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक मानी जाती है। दमोह में निकलने वाली यह रथयात्रा हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp