—Advertisement—

42 वर्षों की शैक्षणिक सेवा के बाद शिक्षक रमेश चन्द्र सारस्वत सेवानिवृत्त, भावपूर्ण समारोह में दी गई विदाई

Author Picture
Published On: 1 September 2026
रमेश चन्द्र

—Advertisement—

42 वर्षों की शैक्षणिक सेवा के बाद शिक्षक रमेश चन्द्र सारस्वत सेवानिवृत्त, भावपूर्ण समारोह में दी गई विदाई

नागदा। ग्राम हताई पालकी में कार्यरत शासकीय शिक्षक रमेश चन्द्र सारस्वत के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा भावपूर्ण विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानेश टेगोर, बनबना संकुल प्राचार्य अशोक वाडिया, मनोहर अखंड एवं रामजी त्रिपाठी सहित शिक्षा जगत से जुड़े अधिकारी, शिक्षक, ग्रामीण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद अशोक गौर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश चन्द्र सारस्वत के 42 वर्षों के शासकीय सेवाकाल की सराहना की।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानेश टेगोर ने श्री सारस्वत को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि चार दशक से अधिक समय तक शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देना गौरव की बात है। श्री सारस्वत ने अपने सेवाकाल में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

WhatsApp Image 2026 09 01 at 5.26.56 AM

समारोह के दौरान अतिथियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों ने श्री सारस्वत का अभिनंदन पत्र, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। उपस्थित लोगों ने उनके सरल व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा एवं लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर अजय सिसोदिया, रविंद्र शर्मा, अशोक परमार, सुरेंद्र चन्दन, नरेंद्र रघुवंशी, धारा सिंह चौहान, विजय शर्मा, मनोज कैथवास, योगेश सोनी, बद्रीलाल सैलंकी, विजय प्रजापत, संजय अरोड़ा, कृष्णा चौबे, प्रियंका रघुवंशी, वैदेही देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक, गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान विद्यालय का वातावरण भावुक और आत्मीय रहा। सहकर्मियों एवं ग्रामीणों ने श्री सारस्वत के साथ बिताए अनुभव साझा किए और उनके स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन सुन्दरलाल जोशी ने किया, जबकि शाला प्रभारी अशोक राठौर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी पुरुषोत्तम सारस्वत ने दी।

नागदा से जीवनलाल जैन की रिपोर्ट

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp