—Advertisement—

कसरावद: जनसहयोग से कन्या परिसर में स्थानांतरित हुआ 50 सीटर छात्रावास, छात्राओं ने खुद काटा फीता

Author Picture
Published On: 17 October 2026
कसरावद

—Advertisement—

कसरावद: जनसहयोग से कन्या परिसर में स्थानांतरित हुआ 50 सीटर छात्रावास, छात्राओं ने खुद काटा फीता  

एसडीएम अनिल जैन की पहल से 50 छात्राओं को मिला स्कूल के पास सुरक्षित आवास और खेल मैदान

कसरावद (निप्र)। कसरावद एसडीएम अनिल जैन की एक और पहल रंग लाई है। कलेक्टर गुरु प्रसाद के मार्गदर्शन, प्रशासनिक इच्छाशक्ति और जनसहयोग से दोगावां रोड स्थित 50 सीटर सर्व शिक्षा अभियान कन्या छात्रावास का कायाकल्प कर उसे कन्या परिसर कैंपस में स्थानांतरित कर दिया गया है। शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में अधिकारियों की मौजूदगी में छात्राओं ने स्वयं फीता काटकर नए आवासीय परिसर का शुभारंभ किया।

दो किलोमीटर की दूरी बनी थी परेशानी

निरीक्षण के दौरान एसडीएम के संज्ञान में आया कि पुराना छात्रावास कन्या परिसर से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूर है, जिससे छात्राओं को खेलकूद, दैनिक गतिविधियों और आवागमन में असुविधा होती थी। उन्होंने इसे प्राथमिकता पर लेकर विभागीय अधिकारियों, इंजीनियरों, स्थानीय निकाय और क्षेत्र के दानदाताओं को जोड़कर स्थानांतरण और कायाकल्प की योजना बनाई।

whatsapp image 2026 10 17 at 5.52.29 am 1

जनसहयोग से हुआ काम

इस पहल में समाजसेवी संकेत गुजराती, विजय बिरला, विवेक मंडलोई और जितेंद्र पाटीदार के साथ पीएचई विभाग के गणेश कनेल, सर्व शिक्षा अभियान के इंजीनियर श्री तोमर, नगर परिषद के दरोगा मुजफ्फर खान और सफाई कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अब छात्राओं को पैदल दो किलोमीटर चलने से मुक्ति मिली है और विद्यालय परिसर के पास सुरक्षित आवास, विशाल खेल मैदान और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध है।

“शिक्षा में दान एफडी की तरह”

एसडीएम अनिल जैन ने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति से संकल्प लेने पर समाज का सहयोग स्वतः मिलता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया दान बैंक की एफडी की तरह है, जिसका पुण्य बच्चों की सफलता के साथ दानदाताओं को जीवनभर मिलता रहता है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों और कर्मचारियों का अभिनंदन भी किया गया।

कार्यक्रम में डीपीसी आनंद डाबर, बीईओ बीएस निगवाल, बीआरसी राजाराम कांदोडे, बीएसी अजय कर्मा और छात्रावास अधीक्षिका प्रमिला भूरिया सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp