Gwalior के बालिका गृह में मिली बच्ची, खुद को बताया उन्नाव के करिया खेड़ा गांव की, परिजनों की तलाश
बालिका गृह में बच्ची के होने की सूचना
उन्नाव। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित बालिका गृह में एक बच्ची के होने की सूचना सामने आई है। बच्ची अपना नाम खुशी या मुस्कान बता रही है।
उन्नाव के करिया खेड़ा गांव का बताया पता
बच्ची ने अपने घर का पता करिया खेड़ा गांव, उन्नाव बताया है। उसने उन्नाव के किसी थाना क्षेत्र से संबंध होने की जानकारी भी दी है। हालांकि थाना क्षेत्र का नाम अभी स्पष्ट नहीं है।
परिजनों की तलाश जारी
बच्ची के परिजनों की तलाश के लिए स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। बच्ची के संबंध में जानकारी रखने वाले लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
पहचानने वालों से अपील
यदि कोई व्यक्ति बच्ची को पहचानता है या उसके परिवार के बारे में जानता है, तो तत्काल संबंधित पुलिस या प्रशासन को सूचना दें।
पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की अपील
बच्ची को उसके परिजनों तक पहुंचाने के लिए उन्नाव पुलिस और प्रशासन से सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की अपील की गई है।
जिला ब्यूरो चीफअभिषेक शर्मा की खबर
