—Advertisement—

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में गीता वर्मा ने हासिल किया तीसरा स्थान

Author Picture
Published On: 26 September 2026
शतरंज

—Advertisement—

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में गीता वर्मा ने हासिल किया तीसरा स्थान

नागदा। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय की होनहार छात्रा गीता वर्मा ने जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय, उज्जैन में किया गया था। इस उपलब्धि के साथ गीता वर्मा का चयन संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।

गीता वर्मा की इस सफलता से स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. भास्कर रेड्डी, प्राध्यापकों एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. के.पी. नरूका ने गीता वर्मा को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

whatsapp image 2026 09 26 at 4.30.39 am

महाविद्यालय के संस्था प्रमुख ने कहा कि गीता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर न केवल महाविद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और शतरंज के प्रति एकाग्रता का परिणाम है।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने के बाद अब गीता वर्मा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर सहपाठियों, मित्रों और खेल प्रेमियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp