—Advertisement—

,

गांधी-शास्त्री जयंती पर सिलवानी में श्रद्धांजलि, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

Author Picture
Published On: 2 October 2026
9a1e9157 67f4 4ac2 acac e12b16e5e91a

—Advertisement—

सिलवानी में गांधी-शास्त्री जयंती पर गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में लघु व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील वेधराज सहित व्यापारी, छात्र-छात्राएं और नागरिक शामिल हुए।

गांधी-शास्त्री जयंती पर सिलवानी में श्रद्धांजलि, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

लघु व्यापार संघ अध्यक्ष सहित व्यापारी, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक हुए शामिल

संवाददाता वैभव जैन मस्ताना

सिलवानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी चौक स्थित गांधी चबूतरा पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में लघु व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील वेधराज, पूर्व सरपंच एवं पार्षद वरिष्ठ नेता सलीम काजी सहित नगर के अनेक नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और व्यापारियों ने भी गांधीजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी को सत्य, अहिंसा और एकता के संदेश के लिए आज भी याद किया जाता है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश के जवानों और किसानों का मनोबल बढ़ाया। उनके सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णय आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp