—Advertisement—

,

G20 का ट्रम्प ने किया बहिष्कार : दक्षिण अफ्रीका बोले —जूनियर अधिकारी को नहीं सौंपेंगे……………

Author Picture
Published On: 21 November 2025
Untitled design 2025 11 20T234635.344

—Advertisement—

G20: ‘किसी जूनियर अधिकारी को नहीं सौपेंगे जी20 की अध्यक्षता’, अमेरिका से विवाद के बीच दक्षिण अफ्रीका की दो टूक
व अमेरिका का बहिष्कार, दक्षिण अफ्रीका का कड़ा रुख: जी20 अध्यक्षता केवल राष्ट्रपति से

केपटाउन, वर्ल्ड डेस्क: 2025 के जी20 सम्मेलन को लेकर अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी20 समिट का बहिष्कार करने का संकेत दिया है। जिसके बाद अब अफ्रीका ने साफ़ कर दिया कि जी20 अध्यक्षता का प्रतीकात्मक हैंडओवर किसी जूनियर अमेरिकी अधिकारी को नहीं दिया जाएगा।

ट्रम्प ने किया G20 का बहिष्कार :

america and south africa

जी20 की यह परम्परा है की अगली अध्यक्षता संभालने वाला देश अपने राष्ट्राध्यक्ष या विशेष नेता के माध्यम से प्रतीकात्मक हैंडओवर प्राप्त करता है। इसके बावजूद भी ट्रंप समाहरोह में अनुपस्तिथ रहे और उन्होंने अमेरिका के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की अनुमति मांगी थी, जिसे राजनयिक मार्क जिलार्ड ने नेतृत्व देना था। हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने अपने प्रवक्ता विंसेंट मैग्वेन्या के जरिए स्पष्ट किया कि किसी जूनियर अधिकारी को अध्यक्षता सौंपना प्रोटोकॉल का उल्लंघन होगा।

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव की विवादित टिप्पणी :

karoline leavitt

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट द्वारा दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति के बारे में की गई टिप्पणी से भी नाराजगी बनी है। विश्लेषकों का कहना है कि यह कूटनीतिक शिष्टाचार का उल्लंघन है।
ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों के खिलाफ नरसंहार के आरोप भी लगाए थे, जिन्हें दक्षिण अफ्रीकी सरकार और स्थानीय नेताओं ने खारिज किया। अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल केवल जी20 अध्यक्षता ग्रहण करने की प्रक्रिया में शामिल होगा, जबकि मुख्य चर्चाओं में भाग नहीं लेगा।

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp