—Advertisement—

विजय वल्लभ सूरीश्वरजी के स्वर्गारोहण दिवस पर निशुल्क नेत्र शिविर, 90 से अधिक लोग लाभान्वित

Author Picture
Published On: 7 October 2026
विजय वल्लभ

—Advertisement—

 

विजय वल्लभ सूरीश्वरजी के स्वर्गारोहण दिवस पर निशुल्क नेत्र शिविर, 90 से अधिक लोग लाभान्वित

यूथ फोरम के शिविर में 15 जरूरतमंदों के निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, 25 लोगों को वितरित किए गए चश्मे

भायंदर। परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वरजी महाराज के 72वें स्वर्गारोहण दिवस के अवसर पर युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (यूथ फोरम) की ओर से निशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। ‘दृष्टि–विजन फॉर ऑल’ पहल के तहत आयोजित शिविर में 90 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

आयोजन गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी महाराज तथा गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) महाराज एवं साध्वीजी के आशीर्वाद से किया गया। भायंदर पश्चिम स्थित संगीता कॉम्प्लेक्स में आयोजित शिविर के दौरान नेत्र जांच के साथ डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और दांतों की जांच भी की गई।

15 लोगों के निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

चिकित्सकों की सलाह के आधार पर शिविर में 15 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए गए। इसके अलावा 25 लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। शिविर में आए लोगों को चिकित्सकों ने आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया।

शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल, कस्तूरी हॉस्पिटल और खुशी डेंटल केयर की चिकित्सा टीमों ने सेवाएं प्रदान कीं। आयोजन में टाटा कैपिटल लिमिटेड का भी सहयोग रहा।

शिविर में डॉ. प्रमोद शर्मा, प्रदीप दास, राकेश कनोजिया, अमोल पाटिल, स्वाति चौधरी, रेशमा कैलाश वानखेड़े, आनंद जगताप, प्रणाली ताम्हणकर, अनिकेत देवरुखकर और विनोद पवार सहित चिकित्सा एवं सहयोगी टीम के सदस्यों ने सेवाएं दीं।

whatsapp image 2026 10 06 at 11.58.42 am 1

6 नवंबर को अगला शिविर

फोरम के महासचिव अतुल गोयल ने बताया कि आगामी निशुल्क चिकित्सा शिविर 6 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल के सहयोग से मोतियाबिंद के ऑपरेशन निशुल्क किए गए।

फोरम अध्यक्ष दीपक जैन और निर्मला माखीजा ने लोगों से आगामी शिविर का लाभ लेने की अपील की। अधिक जानकारी के लिए राहुल यादव से संपर्क करने की जानकारी दी गई है।

आयोजन में सहयोग करने वाले परिवारों एवं संस्थाओं में रमेश मोहनराजजी बंबोरी, कविता ज्ञानचंद मेहता, राणकपुर फाउंडेशन (सादड़ी), गुरु प्रेम मिशन, गुरुभक्त परिवार, अरविंद जैन (बॉम्बे स्टील), निर्मला माखीजा, शताब्दी गौरव, लायंस क्लब ऑफ मुंबई महानगर, राजेंद्र मित्तल, श्याम सुंदर अग्रवाल, सपना राकेशजी चोपड़ा, रचना अमितजी परमार और सुशील वर्मा (सांवरिया बिल्डर्स) परिवार सहित अन्य सहयोगी शामिल रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp