मगराना स्कूल में निशुल्क साइकिल वितरण: 5 छात्राओं को मिली साइकिल
मनोज कुमार पुष्पत की रिपोर्ट
पडाना – शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा देने के उद्देश्य से संकुल केंद्र के अंतर्गत आने वाले शासकीय हाई स्कूल मगराना में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री मनोहर सिंह परमार शामिल हुए। उनके साथ ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि महेश गुर्जर, स्थानीय ग्रामीण धर्मेंद्र गुर्जर, संस्था प्रभारी मोहन वर्मा सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।मुख्य अतिथियों के कर-कमलों से कुल 5 छात्राओं को निशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं। इस दौरान अतिथियों ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साइकिल मिलने से उन्हें स्कूल आने में आसानी होगी और पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी।
जिला मंत्री मनोहर सिंह परमार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और बेटियों के सशक्तिकरण की है। साइकिल योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि महेश गुर्जर ने कहा कि पंचायत शिक्षा के हर कार्य में सहयोग के लिए तैयार है। संस्था प्रभारी मोहन वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और शिक्षकों से छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस मौके पर प्रेम सिंह भिलाला रईस अंसारी श्याम सिंह भिलाला जगदीश प्रसाद मालवीय दिनेश परमार मनीष सेन जगदीश परमार मुकेश वैष्णव मीना जी आर डी वंशकार मनीष पुष्पद नरेंद्र राजपूत इत्यादि उपस्थित थे!
