*पूर्व प्राचार्य वेद वल्लभ शुक्ला को पुत्र शोक*
*घटनास्थल पर भीभत्स मंजर देखने को मिला हर किसी की कांप उठी रूह*
*चहल कंपनी ट्रक ड्राइवर के लापरवाही से बुझा घर का चिराग हनुमना* मऊगंज जिले के हनुमना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लासा के निवासी समाजसेवी एवं सेठ रघुनाथ प्रसाद महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य वेद वल्लभ शुक्ला के पुत्र लाला शुक्ला उम्र 42 वर्ष घरेलू कार्य ट्रैक्टर जुताई के लिए अपने निजी बाइक क्रमांक UP 63 q 7999से डीजल लेने के लिए लासा गांव से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के बार्डर भैंसौंड पेट्रोल पंप से डीजल लेकर आ रहे थे एक ट्रक जो अंधाधुंध गति से लापरवाही पूर्ण चालन करते हुए आ रहा था सीधे उसके ऊपर चढ़ा दिया पेट व कमर पर भारी वाहन का चक्का चढ़ते ही शरीर दो टुकड़ों में फट गया पेट का गूदा निकल आया और एक पैर सात फिट दूर जा गिरा ऐसा भयानक मंजर था जिसने भी देखा उसकी रूह कांप उठी बताया जाता है

कि रीवा वर्कशॉप मालिक चहल ट्रांसपोर्ट जिनकी सैकड़ो गाड़ियां (रामनई)रीवा मार्ग में भी लापरवाही पूर्वक सड़क पर खड़ी रहती है चहल ट्रांसपोर्ट मालिक की दबंगई के कारण उनके ड्राइवर चेक पॉइंट पर अपना कागज तक चेक नहीं करवाते और कागज ना चेक करवाने के कारण लापरवाही से उनकी गाड़ियां चलती हैं जिनका खामियाजा आज एक घर का चिराग बुझ गया जिनको टेलर N L01A3290के द्वारा सड़क दुर्घटना में कारगिल ढाबा के आसपास स्थल पर मौत हो गई आज 28 तारीख को सड़क दुर्घटना में मौके पर मृत्यु हो गई।
*वीभत्स मंजर देखकर हर किसी की कांपी रूह* जिस समय एक्सीडेंट हुआ उसे समय एक्सीडेंट स्थल पर जो भीभत्स मंजर देखने को मिला उसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई सीधे पेट व कमर पर ट्रक का चक्का चढ़ाने से पेट का पूरा गुदा निकल आया और पर धड़ से अलग हो गया जो शरीर से तकरीबन 5से7 फीट दूर फेंका गया था

घर के परिजन तो नहीं थे लेकिन जिसने भी देखा उसका कलेजा चीत्कार उठा और मदद के लिए दौड़े लेकिन उसकी घटना स्थल पर की मौत हो चुकी थी तत्काल भी पुलिस को भी सूचना दी गई तथा डायल 112 को भी तत्काल लगाया गया पुलिस प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल डेड बॉडी कोसमुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया वही दूसरी ओर घटना की जानकारी लगते ही नगरीय एवं ग्रामीण लोगों के साथ पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हाथ सुपुर्द किया गया इस हृदय विदारक घटना पर हनुमना नगर के साथ ग्रामीण लोगों ने शोक व्यक्त किया इसमें प्रमुख रूप से घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना प्राचार्य डॉक्टर आर आर शुक्ला डॉ प्रेम शंकर शुक्ला शिवदत्त मिश्र समाजसेवी अखिलेश गुप्ता सुनील शुक्ला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राम रक्षा शुक्ला वरिष्ठ अधिवक्ता संजू वकील नीरज गौतम अधिवक्ता उमाकांत मिश्रा अधिवक्ता शैलेंद्र गुप्ता प्राचार्य शिवकुमार शुक्ला बच्चन धर द्विवेदी नाउन आज लोगों ने शोक संवेदना व्यक्ति की और श्रीमन्नारायण से इस असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें एवं आत्मा को अपने चरणों में स्थान देंने की कामना की है
