Tikamgarh: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर डकैती, 32 तौला सोना, 5 किलो चांदी और 6 लाख नकद लूटे
गैस कटर से काटी पेटी, 500 मीटर दूर खेत में मिली
खूब चन्द्र लोधी
रिपोर्टर
दैनिक स्वराज वाणी
Tikamgarh। टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम इमलाना में बीती रात डकैती की बड़ी वारदात हुई। बदमाशों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुंदर तिवारी के घर को निशाना बनाया।
बेटों के कमरे बाहर से बंद कर दिए
जानकारी के अनुसार सुंदर तिवारी पत्नी का उपचार कराने ग्वालियर गए थे। घर पर उनके दोनों बेटे विवेक और अंकित सो रहे थे। रात में अज्ञात बदमाश घर में घुसे, दोनों बेटों के कमरों को बाहर से बंद किया और फिर पूरी वारदात को अंजाम दिया।
लाखों का माल लूटा, नकदी पर विरोधाभास
पीड़ित के अनुसार घर से 32 तौला सोने के जेवर, 5 किलो चांदी के जेवर और 6 लाख रुपये नकद लूटे गए। हालांकि पुलिस ने रिकॉर्ड में नकदी 2 लाख रुपये दर्ज की है।
गैस कटर और डॉग स्क्वायड से जाँच
बताया जा रहा है कि बदमाश गैस कटर लेकर आए थे। पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुँची और जाँच की। लूटी गई पेटी गाँव से करीब 500 मीटर दूर खेत में पड़ी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है।
सनातन यात्रा की सुरक्षा में थी पुलिस
गौरतलब है कि रात में पुलिस बागेश्वर धाम से निकली पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सनातन यात्रा की सुरक्षा में तैनात थी। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत है।
पुलिस का बयान
थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने कहा कि मामले की जाँच जारी है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
