वायल से पावागढ़ के लिए 40 से 50 युवाओं का जत्था पैदल रवाना
आठवीं बार निकली पांच दिवसीय पैदल यात्रा, मां के दर्शन के साथ मंदिर में चढ़ाई जाएगी ध्वजा
Manawar। ग्राम वायल से पावागढ़ स्थित मां के दर्शन के लिए करीब 40 से 50 युवाओं का जत्था पैदल यात्रा पर रवाना हुआ। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली यह धार्मिक पदयात्रा इस वर्ष अपने आठवें वर्ष में प्रवेश कर गई है। यात्रा की शुरुआत नर्मदा मंदिर में पूजा-अर्चना, आरती और प्रसादी वितरण के साथ हुई।
पूजा-अर्चना के बाद यात्रियों ने गांव के विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए और वहां फूलमाला एवं श्रीफल अर्पित कर यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। यात्रा में शामिल युवाओं का जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया।
पांच दिन में पावागढ़ पहुंचेंगे यात्री
यात्रा करीब पांच दिनों में पैदल पावागढ़ पहुंचेगी। वहां यात्री मां के दर्शन करेंगे और मंदिर में ध्वजा चढ़ाएंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह बना हुआ है।
यात्रा के रवाना होने से पहले डीजे और ढोल-धमाकों के साथ युवाओं ने पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने यात्रियों का स्वागत कर उनके सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

धार्मिक यात्रा में संत और जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल
पैदल यात्रा में महंत कैलाश भारती, पंडित संतोष दवे, संजू महाराज, नर्मदा आश्रम सेमल्दा, जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, उपसरपंच दिनेश पटेल, यात्रा प्रभारी वासुदेव धनगर, राहुल धनगर, संतोष बुदिया हलवाई, अनिल उरदना, सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।
यात्रा को लेकर ग्रामीणों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आस्था से जुड़ी इस यात्रा में युवाओं की भागीदारी प्रमुख रही।
रास्ते में यात्रियों का हुआ स्वागत
पचखेड़ा नहर के पास लोकेन्द्र दरबार, कुबेर भंडारी करौली के सहयोगी ओमप्रकाश पाटीदार और रायसिंह द्वारा यात्रियों के लिए नाश्ते और पानी की व्यवस्था की गई। यहां यात्रियों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।
आयोजकों ने बताया कि पैदल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सहयोग और सुविधाओं की व्यवस्था ग्रामीणों एवं सहयोगियों द्वारा की जा रही है। पांच दिन की यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालु पावागढ़ पहुंचकर मां के दर्शन करेंगे और ध्वजा चढ़ाकर यात्रा का धार्मिक समापन करेंगे।
बाइट:
1. गणेश जर्मन, जिला पंचायत सदस्य
2. राहुल धनगर, यात्रा प्रभारी
रिपोर्ट: कौशिक पंडित कुशाग्र, समाचार सेवा मनावर, जिला धार, मध्यप्रदेश
