—Advertisement—

    ,

    इंदौर: झंवर परिवार का आपसी विवाद नया रूप ले गया, उत्तम व श्रेयस के बीच पुलिस शिकायत दर्ज

    Author Picture
    Published On: 11 December 2025
    झंवर परिवार का आपसी विवाद

    —Advertisement—

    झंवर परिवार का पुराना विवाद एक बार फिर पुलिस तक पहुंच गया है।

    शहर के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी परिवार में चल रही आपसी खींचतान इस बार पंढरीनाथ थाने में दर्ज हुए एक नए मामले के रूप में सामने आई है। ताज़ा प्रकरण में उत्तम झंवर ने अपने भतीजे श्रेयस झंवर और उसके सहयोगियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। परिवार में यह तनाव काफी समय से पुराने वित्तीय लेन-देन और हिसाब-किताब के विवाद को लेकर बना हुआ है।

    उत्तम झंवर का आरोप है कि श्रेयस, उसके बाडीगार्ड अशोक और ड्राइवर टाजेश ने उन पर हमला किया।

    शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धाराएं 115(2), 296, 351, 324 और 126(3) के तहत केस दर्ज किया है। उत्तम का कहना है कि इस घटना के बाद वह मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल गए। उन्होंने स्वीकार किया कि परिवार में लंबे समय से तनाव है और यह उसी विवाद का नया रूप है।

    Untitled design 2025 12 10T222307.758

    दूसरी ओर, श्रेयस झंवर ने इन आरोपों को झूठा और बदले की कार्रवाई बताया है।

    श्रेयस के अनुसार, जुलाई में उसी के साथ मारपीट की गई थी और चाकू से हमला भी किया गया था, जिसकी उन्होंने पुलिस में पहले ही शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि अब उसी मामले के जवाब में उत्तम द्वारा यह झूठा केस कराया गया है।

    जुलाई की घटना भी गंभीर आरोपों से घिरी थी।

    उस समय श्रेयस का कहना था कि वह उत्तम के न्यू पलासिया स्थित मोर्या हाउस ऑफिस में पुराने हिसाब पर चर्चा करने गए थे, जहां अवनेंद्र जोशी, किशोर, विष्णु झंवर और विजय के साथ बहस के बाद मारपीट हुई। उन्होंने आरोप लगाया था कि ऑफिस के कर्मचारियों ने चाकू से हमला किया। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित लोगों पर बीएनएस की कई धाराओं में मामला दर्ज किया था।

    परिवार से जुड़े लोगों का कहना है कि विवाद की जड़ पुराना वित्तीय लेन-देन है,

    जो वर्षों से अनसुलझा है। कई बार समझौते की कोशिशें हुईं, लेकिन हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ते गए। जुलाई की घटना के बाद दोनों पक्षों के रिश्तों में और तल्ख़ी आई, जो अब एक और पुलिस केस में बदल गई है।

    कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

    Related News
    Breaking News हमेशा आपके पास

    SwarajVani App Install करें

    Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

    Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
    SwarajVani को iPhone पर install करें:
    📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
    Home
    Web Stories
    Instagram
    WhatsApp