—Advertisement—

धतुरिया में PM Crop Insurance योजना का व्यापक प्रचार, किसानों को दी गई अहम जानकारी

Author Picture
Published On: 11 July 2026
धतुरिया में PM Crop Insurance योजना का व्यापक प्रचार, किसानों को दी गई अहम जानकारी

—Advertisement—

 PM Crop Insurance योजना का धतुरिया में व्यापक प्रचार-प्रसार, किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

धतुरिया (मनीष कुमट)। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, जिला झाबुआ द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत धतुरिया में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में कृषि विस्तार अधिकारी श्री विजय सिंगाड़ ने किसानों को उर्वरक वितरण की नई ई-टोकन प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इसके लाभ एवं उपयोग की प्रक्रिया समझाई। इसके पश्चात बीमा कंपनी के प्रतिनिधि श्री बाबूलाल मारु ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि किसान अपनी खरीफ फसलों का बीमा 1 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक करवा सकते हैं।

उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में फसल बीमा करवाने की अपील करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा, अतिवृष्टि, बाढ़, सूखा एवं अन्य विपरीत परिस्थितियों में फसल नुकसान होने पर यह योजना किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच का कार्य करती है।

कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि चौपाल में किसानों ने भी विशेष रुचि दिखाई तथा योजना से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि ऋणी किसानों का फसल बीमा संबंधित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति द्वारा स्वतः किया जाता है। वहीं अऋणी किसान अपनी बैंक पासबुक, आधार कार्ड, भूमि की पावती एवं बुआई प्रमाण पत्र के साथ नजदीकी सीएससी सेंटर, बैंक, क्रॉप इंश्योरेंस ऐप, कृषि विभाग के मैदानी अमले अथवा बीमा एजेंट के माध्यम से फसल बीमा करवा सकते हैं।

कृषि विभाग ने किसानों से समय सीमा के भीतर फसल बीमा करवाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह योजना प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और किसानों की आय सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp