मंडला। मध्य प्रदेश की मंडला लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद ने दिल्ली ब्लास्ट मामले को लेकर मीडिया से बातचीत में विवादित टिप्पणी की।
सांसद का बयान
कार्यक्रम में उनसे दिल्ली ब्लास्ट के संबंध में सवाल किया गया। इस पर फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा, “दिल्ली की घटना बहुत दिन के अंतराल के बाद हुई है। इसके पीछे क्या साजिश है, यह मैं नहीं कह सकता, लेकिन यह घटना बहुत दर्दनाक है और हमारे देश के लिए अच्छी नहीं है।”

दिल्ली ब्लास्ट की घटना
बता दें कि 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास i20 कार में ब्लास्ट हुआ था। इस घटना में 13 लोगों की मौत हुई, जबकि 20 से अधिक घायल हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA इस मामले की जांच कर रही है। इसके तहत जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और अन्य स्थानों से कई गिरफ्तारियां की गई हैं, जबकि अन्य लोगों से पूछताछ जारी है।
पुराने विवादित बयानों का हवाला
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते इससे पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। मई 2025 में उन्होंने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “हमारी सेना ने पाकिस्तान के जो हमारे आतंकवादी हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है।” यह बयान पहलगाम अटैक के जवाब में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर और कर्नल सोफिया कुरैशी से जुड़े विवादित बयान के संदर्भ में आया था।
