बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : बिहार चुनाव में बीजेपी की युवा प्रत्याशी उनके बयानों को लेकर बहुत चर्चा में रही उनको लेकर सोशल मीडिया पर कई मिम भी बने जसके बाद भी आज वो चुनाव रुझानों में आगे दिखती हुई नजर आ रही है। हम बात कर रहे है लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर की जिन्हे बीजेपी ने दरभंगा की अलीनगर सीट से टिकट दिया था।
मैथिलि 8544 मतों से आगे
बता दे की इस सीट पर मतदान 6 नवंबर को संपन्न हुआ था। मतगणना के शुरुआती रुझानों में मैथिली ने 8544 मतों से बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक 22236 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आरजेडी के अनुभवी नेता विनोद मिश्रा 13692 वोटों पर हैं।

अलीनगर एक खास विधानसभा क्षेत्र है, जो मिथिला की सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। इस बार लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने राजनीति में कदम रखा और पूरी युवा ऊर्जा तथा सामाजिक विकास के एजेंडे के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं। वहीं, RJD ने अनुभवी विनोद मिश्रा को मैदान में उतारकर चुनाव को प्रतिस्पर्धी बनाया है।
मैथिली ठाकुर ने चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र के विकास, खास तौर से महिलाओं और युवाओं के उत्थान को प्राथमिकता बताया। अपने संगीत के जरिए उन्होंने मिथिला की पहचान देश-विदेश में बनाई है और अब राजनीतिक रूप से भी वही पहचान बनाना चाहती हैं।
जहाँ आरजेडी अपने मजबूत वोट बैंक और क्षेत्रीय अनुभव को लेकर चुनाव मैदान में है, वहीं बीजेपी की इस युवा लड़की पर जनता की नजरें टिकी हैं कि क्या वह राजनीति में भी अपनी खास पहचान बना पाएंगी।
अलीनगर सीट पर हुई थी 57.4% वोटिंग
अलीनगर सीट पर हुए मतदान में कुल वोटिंग 57.4% रही, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मतदाताओं ने भाग लिया। सीट का महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह कई बार RJD का गढ़ रही है, लेकिन 2020 में यहां वीआईपी के जीतने के बाद राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। अब देखना यह है की इस बार बिहार की जनता युवा ऊर्जा का समर्थन करती है या अनुभव का , खेर इसका फैसला जल्द ही होने वाला है।
