—Advertisement—

सेवा संकल्प अभियान के तहत सिरोंज में दो पूर्व सैनिकों का सम्मान, देश सेवा के जज्बे को किया नमन

Author Picture
Published On: 9 October 2026
सिरोंज

—Advertisement—

सेवा संकल्प अभियान के तहत सिरोंज में दो पूर्व सैनिकों का सम्मान, देश सेवा के जज्बे को किया नमन  

प्याराखेड़ी जय माँ जन सेवा समिति ने किया आयोजन, परिजनों का भी हुआ सम्मान

सिरोंज (विदिशा)। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 “सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला विदिशा के मार्गदर्शन में विकासखंड सिरोंज में सेवा गतिविधियाँ लगातार जारी हैं। इसी क्रम में नवांकुर संस्था प्याराखेड़ी जय माँ जन सेवा समिति द्वारा “सैनिकों तथा उनके अभिभावकों का सम्मान” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

9 अक्टूबर को दो रिटायर्ड फौजियों का हुआ सम्मान

परिषद द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार यह गतिविधि 9 अक्टूबर को निर्धारित थी। इसके तहत समिति ने दो सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान किया।

इन वीर सपूतों का किया गया सम्मान

1. गनर व्रजेंद्र सिंह: भारतीय सेना में गनर के पद पर रहते हुए उन्होंने 17 वर्ष तक सफलतापूर्वक देश की सेवा की और हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं।

2. व्रजेंद्र सिंह राजपूत: वे भारतीय सेना में BHM (OFC) RADAR के महत्वपूर्ण पद पर पदस्थ रहे। उन्होंने 16 वर्ष तक सेना में सेवाएँ देकर देश की सुरक्षा में अपना योगदान दिया।

फूलमाला, शाल-श्रीफल भेंटकर किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने दोनों पूर्व सैनिकों को फूलमाला पहनाकर और शाल-श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। उनके परिजनों का भी सम्मान किया गया।

पूर्व सैनिकों ने साझा किए अनुभव, युवाओं से की अपील

पूर्व सैनिकों ने अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए और युवाओं से देशहित में कार्य करने का आह्वान किया।

2 से 10 अक्टूबर तक चल रहा है अभियान

यह अभियान 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक “सेवा से जनभागीदारी, जनभागीदारी से जनआंदोलन” के ध्येय वाक्य के साथ चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण और सैनिक सम्मान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जन अभियान परिषद से नवांकुर संस्था प्रभारी देवेन्द्र विश्वकर्मा, बब्लू विश्वकर्मा, कासिम खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp