ग्राम पंचायत बछोड़िया में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम
पिपलोदा/बछोड़िया। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना पिपलोदा के तत्वावधान में ग्राम पंचायत बछोड़िया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह अभियान 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से ग्रामीण अंचल में बाल विकास, मातृ स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है।Aangan Milan Held at Bachhodiya Anganwadi Unde
रंगोली और पौष्टिक अनाज-फलों से सजा आंगनवाड़ी परिसर
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी परिसर को आकर्षक रंगोली तथा स्थानीय पौष्टिक अनाजों और फलों की सजावट से सजाया गया। इस सजावट में पोषण और शिक्षा का संदेश स्पष्ट रूप से झलक रहा था।
“पोषण, शिक्षा और सम्मान का केंद्र” बनेगा हर आंगनवाड़ी
अभियान का मुख्य ध्येय है, “हर आंगनवाड़ी केंद्र बनेगा पोषण, शिक्षा और सम्मान का केंद्र।” इस संकल्प को चार प्रमुख स्तंभों के आधार पर धरातल पर उतारा जा रहा है:
- पोषण से स्वस्थ शरीर
- शिक्षा से उज्ज्वल भविष्य
- सेवा से सुरक्षित समाज
- सम्मान से समृद्ध प्रदेश

अतिथियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में माई भारत (MY Bharat) के युवा स्वयंसेवक अर्जुन कुमावत और प्रह्लाद कुमावत अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही जनपद पंचायत सदस्य बद्रीबाई और बालाराम पटेल, उपसरपंच अलका अजय कुमार सोनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता शर्मा, पार्वती लोहार, राजू बोस, सहायिका मांगूबाई, प्रेमलता, संगीता तथा आशा कार्यकर्ता यशोदा कुमावत विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
जन-आंदोलन का रूप
ग्रामीण महिलाओं और अभिभावकों की बड़ी उपस्थिति ने इस आयोजन को जन-आंदोलन का रूप दे दिया। स्थानीय नागरिकों और अतिथियों ने विभाग तथा शासन की इस पहल की सराहना की और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
