—Advertisement—

, , , ,

रायसेन को मिली ऐतिहासिक सौगात — रक्षा मंत्री @rajnathsingh, CM डॉ. मोहन यादव व @ChouhanShivraj ने किया ब्रह्मा परियोजना का भूमिपूजन

Author Picture
Published On: 10 August 2025
mohan yadav rajnath singh and shivraj singh chauhan

—Advertisement—

रोजगार वर्ष 2025 में मध्यप्रदेश को ऐतिहासिक सौगात – ₹1800 करोड़ की ब्रह्मा परियोजना का भूमिपूजन

रायसेन जिले के ग्राम उमरिया में आज प्रदेश को औद्योगिक विकास की दिशा में एक बड़ा तोहफा मिला। देश के यशस्वी रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 60 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर ₹1800 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाली ब्रह्मा परियोजना – BEML Rail Hub for Manufacturing का भूमिपूजन किया।

यह अत्याधुनिक रेल कोच निर्माण केंद्र न केवल 5000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करेगा, बल्कि भोपाल, रायसेन, सीहोर और विदिशा जैसे जिलों के औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी नई गति देगा।

इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री, भाई साहब श्री शिवराज सिंह चौहान की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि यह परियोजना आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को मजबूत करेगी तथा देश में रेल निर्माण के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा—

“हमने राज्य में रक्षा कॉरिडोर के लिए वृहद स्तर पर भूमि सुरक्षित कर ली है। आने वाले समय में मध्यप्रदेश ‘औद्योगिक प्रदेश’ के रूप में देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।”

ब्रह्मा परियोजना के तहत निर्मित होने वाला यह रेल हब उच्च तकनीक और आधुनिक मशीनरी से लैस होगा, जिससे देश में रेल कोच निर्माण में गुणवत्ता और गति दोनों में वृद्धि होगी। यह परियोजना न केवल औद्योगिक निवेश को आकर्षित करेगी, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण के अवसर भी उपलब्ध कराएगी।raksha mantri scaledमध्य प्रदेश दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह – CM मोहन यादव ने जताया आभार, शिवराज सिंह चौहान ने आतंकवाद पर दिखाया सख्त रुख

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उमरिया गांव में रविवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) की अत्याधुनिक रेल कोच यूनिट “ब्रह्मा परियोजना” का शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम औबेदुल्लागंज में हुआ, जिसमें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिलान्यास के अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ रुख अपनाते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री पहली बार मध्य प्रदेश की धरती पर आए हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जब पहलगाम में आतंकवादियों ने बहनों से धर्म पूछकर उनका सिंदूर मिटाया था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया था कि आतंकियों को दुनिया के किसी भी कोने में खोजकर समाप्त किया जाएगा। चौहान ने कहा कि राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेना ने वह अदम्य साहस और पराक्रम दिखाया, जिससे आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब मिला।

उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने आतंकियों को सटीक निशाना बनाया, लेकिन पाकिस्तान के आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। केवल दो दिनों में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया गया और युद्धविराम के लिए वह स्वयं भारत के पास आया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारत ने डोकलाम जैसे संवेदनशील मामलों में न केवल अपनी सीमाओं की सुरक्षा की, बल्कि पड़ोसी देशों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा। उन्होंने रक्षा मंत्री को मध्य प्रदेश में ब्रह्मा परियोजना जैसी महत्वपूर्ण औद्योगिक सौगात देने के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के सशक्त नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और एक शक्तिशाली, समृद्ध भारत का निर्माण निरंतर हो रहा है।

उमरिया में रेलवे कोच निर्माण से विकास को नई रफ्तार – ब्रह्मा परियोजना बनेगी औद्योगिक पहचान

रायसेन जिले के उमरिया क्षेत्र को आज एक बड़ी औद्योगिक सौगात मिली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में ब्रह्मा परियोजना – BEML Rail Hub का शिलान्यास किया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर 5000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। यह परियोजना न केवल उमरिया बल्कि पूरे क्षेत्र को देश के एक अलग औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।

कार्यक्रम में नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है—किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं होगा। यदि 144 करोड़ देशवासी अपने घर में बना सामान खरीदना शुरू कर दें, तो यही सच्चे अर्थों में ‘देश के लिए जीना’ होगा। इसी सोच के तहत स्वदेशी को बढ़ावा देते हुए स्वतंत्रता दिवस, गणेश उत्सव और दीपावली मनाने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही फसल बीमा योजना के 1156 करोड़ रुपये सोमवार को मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में भेजे जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “आज का दिन प्रदेश और उमरिया क्षेत्र के लिए नई चमक लेकर आया है। औबेदुल्लागंज के 5000 लोगों को रोजगार मिलेगा। 2023 के बाद से प्रदेश को 3600 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश की सौगात मिली है।” उन्होंने बताया कि राज्य सरकार रोजगारपरक उद्योगों को बढ़ावा दे रही है, और अब तक 38 हजार करोड़ रुपये की फैक्ट्रियों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जा चुका है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया, जिससे देश की सुरक्षा और औद्योगिक प्रगति के लिए मजबूत माहौल बना है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp