—Advertisement—

Dr. Syama Prasad Mukherjee’s के विचार गौरवशाली भारत निर्माण के आधार – श्रवणसिंह राव बोरली

Author Picture
Published On: 6 July 2026
Dr. Syama Prasad Mukherjee’s

—Advertisement—

Dr. Syama Prasad Mukherjee’s के विचार गौरवशाली भारत निर्माण के आधार – श्रवणसिंह राव बोरली 

जालोर (मुकेश सोलंकी) । भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार सोमवार को Dr. Syama Prasad Mukherjee’s की 125वीं जयंती के अवसर पर चितलवाना मंडल के झोटड़ा बूथ संख्या 211 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के मुख्य सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया ।

12a 1

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चौहान, भाजपा वरिष्ठ नेता चुन्नीलाल खेजड़ियाली, मंडल उपाध्यक्ष अमर सिंह सिवाड़ा, भूराराम छीपा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, किसान मोर्चा जिला मंत्री कृष्ण कुमार देवासी एवं ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री दुर्गाराम बेनीवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रखर विचार, समग्र चिंतन और सर्वांगीण विकास की सोच आज भी गौरवशाली भारत निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी एक महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी नेता और दूरदर्शी विचारक थे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया ।

 

12b 1

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया तथा राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी देश को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में डॉ. मुखर्जी का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा और युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, उनके राजनीतिक योगदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर गोवाराम पुरोहित, गोविंद पुरोहित, पप्पू सिंह चौहान, शांता बिश्नोई, आसाराम पुरोहित, गणपत शर्मा, भाखराराम बिश्नोई, मूलाराम पुरोहित, गोपालदास वैष्णव, प्रकाश वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp