—Advertisement—

“डॉ. अखिल बंसल को YSS इंडिया द्वारा राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2025 और चीफ मीडिया एडवाइजर नियुक्ति का सम्मान”

Author Picture
Published On: 16 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 16 at 3.51.51 AM1

—Advertisement—

भारतीय पूर्व सैनिकों के संगठन YSS इंडिया द्वारा राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2025 से सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अखिल बंसल

जयपुर: वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अखिल बंसल को YSS इंडिया की ओर से राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2025, चीफ मीडिया एडवाइजर नियुक्ति और कलम के सिपाही सम्मान से नवाजा गया। यह विशेष सम्मान जयपुर में वरिष्ठ पत्रकार मिलापचन्द डंडिया के निवास पर आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. बंसल का स्वागत अखिल भारतीय जैन पत्र सम्पादक संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष मिलापचन्द डंडिया, विद्वत्परिषद् ट्रस्ट के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एन.के. जैन, महासमिति राजस्थान अंचल के अध्यक्ष अनिलकुमार जैन (आईपीएस, पूर्व डीआईजी), टोडरमल स्मारक ट्रस्ट के महामंत्री परमात्म प्रकाश भारिल्ल, संपादक संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनूपचन्द जैन, वैज्ञानिक पत्रिका के सम्पादक एवं सोशल मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश सचिव तरुण जैन, संपादक संघ राजस्थान के अध्यक्ष- सर्वोदय महावीर सन्देश के सम्पादक डॉ. अरविन्द कुमार जैन, विद्वत्परिषद् के कोषाध्यक्ष पण्डित पीयूष जैन, द टाइम्स के अजित बंसल, सोशल मीडिया फाउंडेशन युवा विंग के सचिव अंशुल जैन सहित कमल डंडिया, विजय डंडिया और श्रीकांत डंडिया ने भव्य तरीके से किया।

YSS इंडिया के अध्यक्ष श्री कमल चौधरी की विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. अखिल बंसल को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार और YSS इंडिया की गतिविधियों को प्रभावशाली और सफल बनाने हेतु चीफ मीडिया एडवाइजर के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें संस्था का स्थायी वरिष्ठ सदस्य भी बनाया गया है।

डॉ. अखिल बंसल को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2025 से जुड़ी मीडिया गतिविधियों, प्रेस रिलीज़, समाचार कवरेज, मीडिया पार्टनरशिप, और संस्था के कार्यक्रमों में मीडिया प्रबंधन व प्रेस समन्वय का जिम्मा सौंपा गया है।

स्मरण रहे कि YSS फाउंडेशन, भारत के सेवा निवृत्त सेना अधिकारियों द्वारा संचालित राष्ट्रीय संगठन है, जो राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, समाज सेवा, कला, खेल, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से प्रतिवर्ष सम्मानित करता है। इस वर्ष यह राष्ट्रीय पुरस्कार जनवरी 2025 में जयपुर में समारोहपूर्वक प्रदान किए जाएंगे।

– डॉ. अरविन्द कुमार जैन

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp