तमिलनाडु में राजनीतिक गरमा गर्मी का माहौल तब बढ़ गया , जब DMK नेता और दक्षिण जिला सचिव जयपालन ने एक रैली में कथित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ “जान से मारने” की धमकी दे दी। इस बयान का वीडियो बीजेपी विधायक नैनार नागेंद्रन ने सोशल मीडिया पर साझा किया, और इसे संवैधानिक पद के खिलाफ निंदनीय कृत्य बताया। उन्होंने जयपालन की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
जयपालन का विवादित बयान :

वीडियो में जयपालन पीएम मोदी को “दूसरा नरकासुर” बताते हुए कहते दिखाई दे रहे हैं, “तमिलनाडु तभी अच्छा होगा जब मोदी को खत्म कर दिया जाए।” उन्होंने प्रधानमंत्री पर वोट छीनने का आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों से उनके खिलाफ एकजुट होने का आह्वान भी किया।
बीजेपी विधायक नैनार नागेंद्रन ने इस घटना की करी निंदा :
बीजेपी विधायक नैनार नागेंद्रन ने इस घटना को पूरी तरह निंदनीय बताया और कहा कि देश के सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद के खिलाफ ऐसी धमकियां कानून-व्यवस्था की स्थिति और DMK सरकार की विफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने रैली में मौजूद DMK सांसद रानी श्रीकुमार और विधायक राजा की चुप्पी पर भी सवाल उठाया, क्योंकि उन्होंने भाषण को रोकने की कोशिश नहीं की।
BJP का आरोप है कि यह घटना रूलिंग पार्टी की हिंसक प्रवृत्तियों और बर्बरता को दर्शाता है। वहीं, DMK ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है और यह आकलन किया जा रहा है कि क्या जयपालन के कथित बयान आपराधिक धमकी और अन्य संबंधित धाराओं के अंतर्गत आते हैं।
