दीक्षार्थी बहन अंजली भण्डारी की भव्य दीक्षा 14 नवंबर को रतलाम में
नागदा, 30 अक्टूबर 2025 – रतलाम नगर की बेटी दीक्षार्थी बहन अंजली भण्डारी की भव्य भगवती दीक्षा 14 नवंबर 2025 को रतलाम में सम्पन्न होने जा रही है। इस अवसर पर बहन अंजली का नागदा आगमन हुआ, जहां शाह परिवार के निवास से महावीर भवन तक संयम जयकार यात्रा का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी नितिन बुडावनवाला और चातुर्मास अध्यक्ष आकाश वोरा ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम में पूज्य अणुवत्स जी ने दीक्षा और संयम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीव अनादिकाल से जन्म और मृत्यु के चक्र में परिभ्रमण करता रहा है और कर्मों का बंधन जीवन में दुःख और कष्ट उत्पन्न करता है। अशुभ कर्मों के क्षय और नए कर्मों के उत्पन्न न होने के लिए संयम और तप का पालन अनिवार्य है।
दीक्षार्थी बहन अंजली ने अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें संयम की प्रेरणा पूज्य गुरूदेव के रत्नपुरी, रतलाम चातुर्मास के दौरान प्राप्त हुई। उन्होंने पूज्य अणुवत्सजी से ध्यान और ज्ञान सीखने का अवसर पाया और पूज्य सतियां जी का भी सानिध्य प्राप्त किया। अब वह 14 नवंबर को पूज्य गुरूदेव जिनेन्द्रमुनिजी एवं संयत अणुवत्सजी से संयम की दीक्षा ले रही हैं।
धार्मिक प्रभावना का लाभ दिलीप, प्रदीप, गौरव, अंशुल, मनन शाह ने लिया। इस अवसर पर 9 उपवास की लड़ी गुप्त नाम से चल रही हैं और 3 उपवास सीमा चंद्रप्रकाश कांठेड़ के द्वारा संचालित हैं। अतिथियों का सत्कार प्रेमचन्द्र, योगेश और आगम बोहरा, उज्जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन तनु कोलन ने किया और आभार प्रकाशचंद्र सांवेरवाला ने माना।
यह आयोजन जैन धर्म और चातुर्मास के अनुयायियों के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व का अवसर है।
दिनांक: 30/10/2025
मीडिया प्रभारी: नितिन बुडावनवाला (मो. 9039248711)
संवाददाता: जीवन
