—Advertisement—

दिगंबर जैन समाज टोंग्या जी वाला परिचय सम्मेलन 2025: भोपाल में 4400 पंजीयन, 77 NRI युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

Author Picture
Published On: 1 December 2025
WhatsApp Image 2025 12 01 at 10.21.13 AM

—Advertisement—

दिगंबर जैन समाज का विश्व प्रसिद्ध टोंग्या जी वाला परिचय सम्मेलन: अब तक 4400 युवक-युवतियों ने कराया पंजीयन, इनमें 77 NRI भी शामिल

राजेश जैन दद्दू | इंदौर/भोपाल

दिगंबर जैन समाज का विश्व प्रसिद्ध टोंग्या जी वाला परिचय सम्मेलन इस वर्ष भी अपनी लोकप्रियता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। समाज की पहली पसंद बन चुके इस सम्मेलन में अब तक 4400 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया है, जिनमें 77 से अधिक NRI प्रतिभागी भी शामिल हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि समाज में ग्लोबल मैचमेकिंग की रुचि लगातार बढ़ रही है।

NRI दूल्हों में बढ़ी भारतीय संस्कारों वाली दुल्हन की मांग

सम्मेलन के संयोजक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आज के समय में विदेशों में बसे भारतीय युवक-युवतियों का रुझान भारतीय जीवनसाथी की तलाश की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, यूके, कनाडा, इटली, आयरलैंड, नार्वे, जर्मनी, स्वीडन, मलेशिया सहित अन्य देशों में नौकरी या व्यापार करने वाले कई NRI युवक-युवतियां अपने संस्कारों से जुड़े जीवनसाथी की चाह में इस सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।

दद्दू ने कहा कि भारतीय पारिवारिक संस्कृति और सुसंस्कारित जीवनसाथी की तलाश ने NRI परिवारों को परिचय सम्मेलनों की ओर आकर्षित किया है। यही कारण है कि हर वर्ष सम्मेलन में NRI पंजीयन लगातार बढ़ रहा है।

भूपाल में 13 से 15 दिसंबर तक होगा तीन दिवसीय आयोजन

भोपाल के जवाहर चौक जैन मंदिर में 13 से 15 दिसंबर 2025 तक तीन दिवसीय टोंग्या जी वाला दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। संयोजक टीम—मनोहरलाल टोंग्या, इंजीनियर विनोद जैन और सुनील जैन जेनविन—ने बताया कि पंजीयन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 निर्धारित है, और उससे पहले ही देश-विदेश से रिकॉर्ड पंजीयन प्राप्त हो चुके हैं।

शिक्षित युवाओं का सम्मेलन में भारी उत्साह

महामंत्री इंजीनियर विनोद जैन के अनुसार, अब तक प्राप्त 4400 पंजीकरणों में समाज के उच्च शिक्षित युवाओं की अच्छी-खासी संख्या है। इनमें—

  • 100 से अधिक CA

  • 200 से अधिक डॉक्टर

  • 1000 से अधिक इंजीनियर

  • 50 से अधिक एडवोकेट

  • 20 से अधिक CS

शामिल हैं। इस वर्ष आयोजकों को उम्मीद है कि पंजीयन संख्या 5000 से अधिक पहुंच जाएगी।

समय और धन की बचत के साथ सुरक्षित एवं विश्वसनीय मंच

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आज के समय में परिवारों के पास समय की कमी है और खर्च भी अधिक होता है। ऐसे में परिचय सम्मेलन एक सुरक्षित एवं विश्वसनीय मंच प्रदान करते हैं, जहां एक ही स्थान पर बड़ी संख्या में योग्य वर-वधु का परिचय उपलब्ध होता है।

उन्होंने समाज के अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा कि “अंतिम तिथि का इंतजार न करें, अपने बच्चों का आज ही पंजीयन करवाएं।”

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp