राजेश जैन दद्दू
इंदौर,
- दिगंबर Jain सामाजिक संसद इंदौर के चुनाव में लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए सर्वमान्यअध्यक्ष पद पर निर्वाचित श्री मान आनंद जी गोधा का विधिवत शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 3 मई 2026 को भव्य रूप से सभी सांसदों की उपस्थिति में आयोजित किया गया है। यह आयोजन समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सफलता का प्रतीक माना जा रहा है। लंबे समय से समाज में सक्रिय भूमिका निभा रहे आनंद गोधा के अध्यक्ष चुने जाने से समाजजनों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम स्थल मनमोहन मेहता ऑडिटोरियम, संगीत कला अकादमी, स्कीम 78, इंदौर में आयोजित समारोह प्रातः 10 बजे से शपथ ग्रहण समारोह पश्चात महावीर जन्म कल्याणक शोभा यात्रा के भव्य आयोजन के अंतर्गत विजेता प्रतिभागियों कोपुरस्कार वितरण समारोह भी संपन्न किया जाएगा, एवं समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। यह पूरा आयोजन सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति अपेक्षित है।
समारोह में दिगंबर जैन समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठ जन, युवा प्रतिनिधि, महिला मंडल, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास, एकता और भविष्य की दिशा पर भी विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।
समाज के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र जैन, नवीन गोधा ने समस्त सांसदों एवं समाज के गणमान्य जनों से आह्वान करते हुए कहा * दिगंबर जैन सामाजिक संसद इंदौर ने समस्त समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों से पधारकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और संगठन की भावना को मजबूत करते हैं तथा युवा पीढ़ी को समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किए जाने की भी योजना है, जिससे समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहन मिल सके। साथ ही, महावीर जन्म कल्याणक शोभा यात्रा के विजेता प्रतिभागियों को भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देने वाला माना जा रहा है।
समाज के कई पदाधिकारियों ने बताया कि आनंद गोधा के नेतृत्व में समाज को नई दिशा और गति मिलेगी तथा संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता और सक्रियता बढ़ेगी। उनके निर्वाचित होने के बाद समाज में नई उम्मीदें जागृत हुई हैं और सभी वर्गों में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जो व्यवस्थाओं की देखरेख कर रही हैं। सुरक्षा, मंच संचालन, अतिथि सत्कार और पुरस्कार वितरण जैसी जिम्मेदारियों को सुचारू रूप से संचालित करने की तैयारी की गई है।
इस भव्य आयोजन को लेकर इंदौर शहर में भी विशेष उत्साह देखा जा रहा है। समाज के लोग इसे एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में देख रहे हैं, जिसमें सामाजिक एकता और धार्मिक परंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिलेगा।
- राजेश जैन दद्दू
धर्म समाज प्रचारक, इंदौर
*मो. 9425321169

Comments are closed.