रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म में रणवीर एक भारतीय जासूस बने हैं, जो पाकिस्तान में हमज़ा अली मज़ारी के नाम से मिशन पर काम करता है। लेकिन फिल्म के अंत में उनकी असली पहचान सामने आती है—जसकीरत सिंह रांगी, जो ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में भी जिक्र किया गया था।
‘उरी’ और ‘धुरंधर’ के बीच यह नाम का मेल दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर रहा है। ‘उरी’ में सीरत कौर के शहीद पति का नाम यही था, और अब रणवीर के किरदार के लिए भी यही नाम चुना गया है। इस वजह से दोनों फिल्मों के कथानक को एक यूनिवर्स में जोड़ने की संभावना दिखाई दे रही है।

हालांकि, यूनिवर्स को जोड़ने में कुछ चुनौती भी है। ‘उरी’ में पाकिस्तानी आईएसआई ऑफिसर का किरदार और ‘धुरंधर’ में वही व्यक्ति पाकिस्तानी नेता बनकर दिखाया गया है। इसके अलावा, ‘उरी’ में NSA और ‘धुरंधर’ में IB चीफ का किरदार भी एक ही व्यक्ति से प्रेरित बताया गया है, जिससे कहानी में कॉन्फ्लिक्ट हो सकता है।
फिर भी, जसकीरत सिंह रांगी नाम का दो फिल्मों में आना संयोग नहीं लगता। आदित्य धर शायद भारतीय जासूस और एक्शन फिल्म यूनिवर्स की शुरुआत कर रहे हैं। अगर आने वाली फिल्मों में यह कनेक्शन मजबूत होता है, तो दर्शक एक बड़े Indian Spy Universe का हिस्सा बन पाएंगे।
