लेजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र को लेकर चल रही अफवाहों के बीच एक अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र को आज यानी 12 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा, जहाँ उनके लिए ICU वॉर्ड तैयार किया गया है। उनके साथ लगातार चार नर्स और एक डॉक्टर मौजूद रहेंगे, जो उनकी पूरी देखभाल करेंगे।
धर्मेंद्र ने शेयर किया रोने का किस्सा
धर्मेंद्र ने अपने रोने का किस्सा साझा करते हुए बताया कि “पिछले दिनों मेरा बहुत प्यारा दोस्त, फिरोज खान, अस्पताल में मिला। मैं उसे तसल्ली देने गया था, लेकिन जब हम मिले तो दोनों भावनाओं को रोक नहीं पाए। शायद 10 मिनट तक हम दोनों रोते रहे और एक-दूसरे को संभालते रहे। यह पल मेरे लिए बहुत खास था।”

सनी देओल और सलमान खान के शो का किस्सा
धर्मेंद्र ने अपने बड़े बेटे सनी देओल के साथ साल 2009 में अभिनेता सलमान खान के क्विज शो ‘10 का दम’ में हिस्सा लिया था। उस दौरान सलमान ने उनसे पूछा था कि “कितने प्रतिशत भारतीय मानते हैं कि असली मर्द कभी आंसू नहीं बहाते?”
इस पर धर्मेंद्र ने जवाब दिया था, “मेरे ख्याल से 70% मर्द बहाते नहीं। लेकिन जो बहाते हैं, वे इसे छुपकर, अकेले में बहाते हैं। कई बार यह कंट्रोल से बाहर हो जाता है। हमेशा नहीं, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है।”
परिवार की देखभाल में पूरा परिवार
धर्मेंद्र हमेशा चाहते थे कि उनका पूरा परिवार उनके साथ रहे। इसीलिए परिवार ने अस्पताल से डिस्चार्ज कर उन्हें घर ले जाने का निर्णय लिया। अब घर में ICU वॉर्ड और सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं मौजूद हैं, ताकि उनका इलाज पूरी सुरक्षा और आराम के साथ हो सके।
धर्मेंद्र की यह संवेदनशीलता और मासूमियत उनके फैंस के लिए हमेशा प्रेरणादायक रही है। उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा और देखभाल को लेकर परिवार पूरी तरह सजग है।
