—Advertisement—

Dharampuri पुलिस ने अपहरण के मामले में तीन आरोपियों को उज्जैन से 24 घंटे में पकड़ा

Author Picture
Published On: 25 September 2026
Dharampuri

—Advertisement—

 

Dharampuri पुलिस ने अपहरण के मामले में तीन आरोपियों को उज्जैन से 24 घंटे में पकड़ा

धार। धरमपुरी पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को उज्जैन से 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रुपयों के लेन-देन और काम में हुए घाटे को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक को जबरन कार में बैठाकर ले जाने का आरोप है। मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर 2026 को धरमपुरी निवासी फिरोज खान पिता हबीब खान, उम्र 52 वर्ष, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि उसका पुत्र अरबाज खान इंदौर में एडवाइजरी का काम करता है और उज्जैन निवासी आसिफ पिता अली रजा के साथ काम करता था। दोनों के बीच काम में हुए घाटे और रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।

फरियादी के अनुसार, 23 सितंबर की रात करीब 9 बजे आसिफ उसके पुत्र अरबाज को आर्टिका कार में कथित रूप से जबरन बैठाकर अपने साथ ले गया। शिकायत के आधार पर धरमपुरी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 310/2026 दर्ज कर धारा 140(2) बीएनएस के तहत मामला जांच में लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार (दक्षिण) विजय डावर और एसडीओपी मनावर दीपांशु के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। थाना प्रभारी धरमपुरी निरीक्षक सरदारसिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उज्जैन से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान पिता इलियास मुल्तानी (37), निवासी कसाईवाड़ा, केडी गेट, उज्जैन; मो. जफर पिता मो. इदरीश मंसुरी (36), निवासी कामदारपुरा, गौतम मार्ग, उज्जैन; और आसिफ पिता असलम शेख (35), निवासी कामदारपुरा, गौतम मार्ग, उज्जैन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं, प्रकरण में शामिल बताए गए इमरान उर्फ बिल्ला, जफर पिता बाबू निवासी मक्सी, देवास और वीरेन्द्र नामक ड्रायवर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक सरदारसिंह सोलंकी, उपनिरीक्षक रवि वास्के, प्रधान आरक्षक 440 वेस्ता सोलिया, आरक्षक 479 लक्ष्मण जमरा और आरक्षक 466 संजेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp