—Advertisement—

काकड़ा नदी में मिले शव का राज़ खुला: पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से हुई थी बंशीलाल की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Author Picture
Published On: 9 October 2026
काकड़ा

—Advertisement—

काकड़ा नदी में मिले शव का राज़ खुला: पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से हुई थी बंशीलाल की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार 

धार (धामनोद)। धामनोद पुलिस ने काकड़ा नदी में पत्थरों के बीच मिले शव के मामले का खुलासा करते हुए हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर बंशीलाल चौहान (45) की हत्या की गई थी। वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

7 अक्टूबर को नदी में मिला था शव

7 अक्टूबर को थाना धामनोद क्षेत्र के खेकड़ीपुरा स्टॉप डैम के पास काकड़ा नदी में पत्थरों के बीच एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इस दौरान मौके से भौतिक साक्ष्य भी जब्त किए गए।

मृतक की पहचान खेकड़ीपुरा निवासी बंशीलाल पिता नाथू चौहान के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के लिए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद भेजा गया।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ था हत्या का मामला

फरियादी प्रकाश चौहान की रिपोर्ट पर थाना धामनोद में अपराध क्रमांक 492/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने विशेष पुलिस टीम गठित की।

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता

विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की। लगातार जांच के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

आरोपियों ने कबूला जुर्म

पूछताछ में खेकड़ीपुरा निवासी केशरसिंह पिता छोगालाल चौहान (45) और देवीलाल पिता हरेसिंह चौहान (32) ने पुरानी रंजिश के कारण बंशीलाल की कुल्हाड़ी से हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर ली। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इन अधिकारियों व कर्मचारियों की रही सराहनीय भूमिका

पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर और एसडीओपी धामनोद अर्चना रावत के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। इसमें इन पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही:

  • थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव
  • उपनिरीक्षक विजय वास्कले
  • सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्रसिंह राजावत
  • सहायक उपनिरीक्षक जुवानसिंह हरवाल
  • आरक्षक रविंद्र सोलंकी
  • आरक्षक मोजीराम देवड़ा
  • महिला आरक्षक सपना जमरे
  • सैनिक रामसिंह नेतावत

साथ ही थाना धामनोद का पूरा पुलिस स्टाफ भी इस कार्रवाई में शामिल रहा।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp