—Advertisement—

Dewas : घरेलू विवाद के बीच युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, इलाके में शोक

Author Picture
Published On: 16 July 2026
Dewas : घरेलू विवाद के बीच युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, इलाके में शोक

—Advertisement—

संवाददाता : अकदस शेख

Dewas से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह के चलते एक 31 वर्षीय युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजेंद्र के रूप में हुई है, जो देवास के वार्ड क्रमांक 8, इमान नगर का निवासी था। राजेंद्र पेट्रोल पंप पर काम करता था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी।
मंगलवार की रात, जब घर में कोई नहीं था, राजेंद्र ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस दुखद घटना के बाद से ही क्षेत्र में शोक का माहौल है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp