ग्रेसिम स्टेपल फायबर डिवीजन की टीम ने देवास में आयोजित श्रमिक खेल कूद प्रतियोगिता में हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा।
नागदा / देवास:
मंगलवार को देवास में आयोजित एक दिवसीय संभागीय श्रमिक खेल कूद प्रतियोगिता 2025 में ग्रेसिम स्टेपल फायबर डिवीजन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के देवास, उज्जैन, रतलाम, नागदा, मंदसौर और नीमच की औद्योगिक इकाईयों के श्रमिकों ने भाग लिया।
खेलों में ग्रेसिम का प्रदर्शन:
-
वालीबॉल: ग्रेसिम टीम विजेता रही।
-
रस्साकसी (पुरुष): ग्रेसिम टीम ने विजेता पदक जीता।
-
रस्साकसी (महिला): ग्रेसिम महिला टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

एकल खेलों में प्रमुख जीत:
-
100 मीटर दौड़: भरत साहनी – द्वितीय
-
400 मीटर दौड़: भावीराज डोडिया – प्रथम
-
लम्बी कूद: रोहित सिंह – प्रथम
-
ऊंची कूद: आनंद प्रसाद – प्रथम, राजकुमार साहनी – द्वितीय, सूरज कनोजिया – तृतीय
-
तवा फेंक: हरेंद्र सिंह नरूका – प्रथम, गौतम शर्मा – द्वितीय
-
गोला फेंक: हरेंद्र सिंह नरूका – प्रथम, गौतम शर्मा – तृतीय
-
भाला फेंक: आनंद प्रसाद – प्रथम

प्रशंसा और बधाई:
ग्रेसिम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर इकाई प्रमुख व अध्यक्ष श्री शांतनु कुलकर्णी और मानव संसाधन प्रबंधन प्रमुख श्री सुधीर कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम मैनेजर श्री विजय मिश्रा, श्रीमती दीप्ति रघुवंशी और कार्मिक विभाग की पूरी टीम की भूमिका सराहनीय रही।
