—Advertisement—

आयुष चिकित्सकों की मांगें पूरी, मुख्यमंत्री और आयुष मंत्री को संघ ने दिया धन्यवाद

Author Picture
Published On: 25 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 24 at 7.29.12 PM

—Advertisement—

राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री व आयुष मंत्री को दी शुभकामनाएँ

उज्जैन। दशवे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के आयुष चिकित्सकों को कई बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने चतुर्थ स्तरीय वेतनमान (DACP), 6600 ग्रेड पे वाले चिकित्सकों को वरिष्ठ पदनाम व प्रथम श्रेणी का दर्जा, तथा पीजी डिग्रीधारी चिकित्सा अधिकारियों को तीन अग्रिम वेतन वृद्धि देने की घोषणा की।

इसके साथ ही प्रदेश में 12 नए आयुष अस्पताल स्थापित करने और आयुष महाविद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक नए पद सृजित करने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया गया।

मध्य प्रदेश राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ के सचिव डॉ. जितेंद्र जैन ने बताया कि इन घोषणाओं से लंबे समय से लंबित मांगें पूरी हुई हैं, जिससे आयुष चिकित्सकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी निश्चित रूप से आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धति को अपनाएगी।

संघ की उज्जैन इकाई की पूरी कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp