—Advertisement—

Bhopal जंक्शन की भीड़ घटाने के लिए RKMP से चलें ट्रेनें, सांसद आलोक शर्मा नवंबर की बैठक में उठाएंगे मांग

Author Picture
Published On: 13 October 2026
Bhopal जंक्शन की भीड़ घटाने के लिए RKMP से चलें ट्रेनें, सांसद आलोक शर्मा नवंबर की बैठक में उठाएंगे मांग

—Advertisement—

Bhopal जंक्शन पर बढ़ते दबाव के बीच कुछ ट्रेनों को रानी कमलापति स्टेशन शिफ्ट करने की मांग, सांसद आलोक शर्मा बोले- नवंबर में जबलपुर की बैठक में उठाएंगे मुद्दा

मेट्रो निर्माण, ट्रैफिक जाम और यात्री भार को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने रखी मांग, RKMP की क्षमता 40-50 हजार यात्रियों की, पहुंचते हैं 10-15 हजार

Bhopal। भोपाल स्टेशन पर बढ़ते यात्री दबाव, मेट्रो निर्माण और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए सांसद सहित जनप्रतिनिधियों ने कुछ ट्रेनों को रानी कमलापति (RKMP) स्टेशन पर शिफ्ट करने की मांग की है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 के सामने नौ फीट चौड़ी सड़क पर ऑटो और कैब चालकों के जमावड़े से यातायात प्रभावित होता है।

पहले भी उठा चुके हैं मुद्दा, नवंबर में जबलपुर बैठक में फिर रखेंगे मांग

जनप्रतिनिधियों के अनुसार वे यह मुद्दा पहले भी रेलवे के सामने उठा चुके हैं। नवंबर में जबलपुर में होने वाली बैठक में यह मांग फिर रखी जाएगी। उनका कहना है कि RKMP की क्षमता 40 से 50 हजार यात्रियों की है, जबकि यहां रोजाना 10 से 15 हजार यात्री ही पहुंचते हैं। ट्रेनों की शिफ्टिंग से सुविधाओं का बेहतर उपयोग होगा और पुराने शहर में जाम का दबाव घट सकता है।

भोपाल जंक्शन पर यात्रियों को ये परेशानियां

  • प्लेटफॉर्म पर भीड़ और अव्यवस्था
  • समय पर ट्रेन पकड़ने में कठिनाई
  • लंबी दूरी तक पैदल चलना
  • ट्रैफिक जाम और पार्किंग से प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में दिक्कत
  • बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा परेशानी, भारी सामान ले जाने में दिक्कत
  • सुरक्षा और सुविधा पर असर

शिफ्टिंग से क्या होगा फायदा

RKMP पर ट्रेनों की शिफ्टिंग से भोपाल जंक्शन पर भीड़ और ट्रैफिक दबाव कम होगा। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में आसानी होगी और RKMP की आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। दक्षिण भोपाल के करीब 10 से 15 लाख यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

Bhopal से बीना की ओर जाने वाली ये ट्रेनें RKMP से चलाने की मांग

ट्रेन नंबर ट्रेन समय
13026 भोपाल-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस बुधवार सुबह 9:30
18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस सुबह 10:15
14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस शाम 4:55
12197 भोपाल-जबलपुर इंटरसिटी दोपहर 3:15
22161 राज्यरानी एक्सप्रेस शाम 6:55
11272 विंध्याचल एक्सप्रेस शाम 6:10
11633 भोपाल-चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस रविवार रात 8:55
11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस सोम, गुरु, शुक्र रात 8:55
22165 ऊर्जा राजधानी एक्सप्रेस शनि, मंगल, बुध रात 8:55
12594 भोपाल-लखनऊ गरीब रथ 11:50 बजे
19324 भोपाल-डॉ. अंबेडकर नगर इंटरसिटी शाम 5:00
19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस शाम 4:35
19304 भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस रात 11:10
61631 भोपाल-बीना मेमू सुबह 7:30

RKMP से इटारसी की ओर जाने वाली ट्रेनें भोपाल जंक्शन शिफ्ट करने का प्रस्ताव

ट्रेन नंबर ट्रेन समय
22187 रानी कमलापति-आधारताल इंटरसिटी सुपरफास्ट सुबह 5:15
11665 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल दोपहर 3:20
20173 रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत दोपहर 3:30
12061 रानी कमलापति-मदन महल जनशताब्दी शाम 5:40
12154 रानी कमलापति-मुंबई ACTC साप्ताहिक सुपरफास्ट शाम 6:00

इससे पुराने भोपाल के लोग जंक्शन से और दक्षिण भोपाल के लोग RKMP से यात्रा कर सकेंगे। भोपाल जंक्शन पर रोजाना 230 ट्रेनें और 30 हजार यात्री आते हैं, जबकि RKMP पर 56 ट्रेनें और 10 से 15 हजार यात्री। दोनों स्टेशनों के बीच दूरी 6 किमी है।

सांसद और पूर्व सांसद का पक्ष

आलोक शर्मा, सांसद, भोपाल: RKMP आधुनिक सुविधाओं से लैस है और यहां से दिल्ली और इंदौर की ट्रेनें भी चलती हैं। कुछ ट्रेनों का संचालन यहां से होने पर भीड़ कम होगी और यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह मुद्दा नवंबर में जबलपुर की बैठक में उठाएंगे।

आलोक संजर, पूर्व सांसद, भोपाल: RKMP पर यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं और एक समय में 45 हजार यात्रियों की क्षमता है। ट्रेनों की शिफ्टिंग पर चर्चा हुई, लेकिन अब तक ठोस अपडेट नहीं आया है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp