—Advertisement—

Damoh : जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2026 के द्वितीय चरण की सूचना जारी, 7 अक्टूबर से शुरू होगा शारीरिक परीक्षण

Author Picture
Published On: 24 September 2026
Damoh

—Advertisement—

जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2026 के द्वितीय चरण की सूचना जारी, 7 अक्टूबर से शुरू होगा शारीरिक परीक्षण

सहायक जेल अधीक्षक और जेल प्रहरी पदों के चयनित अभ्यर्थियों का होगा नाप-जोख, प्रवीणता टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन

Damoh । मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल द्वारा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी पदों के लिए आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के प्रथम चरण के परिणाम के आधार पर द्वितीय चरण की प्रक्रिया की सूचना जारी कर दी गई है। द्वितीय चरण में चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक नाप-जोख, प्रवीणता टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

जेल अधीक्षक, जिला जेल दमोह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार द्वितीय चरण की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

भोपाल में होगा शारीरिक नाप-जोख और प्रवीणता टेस्ट

अभ्यर्थियों का शारीरिक नाप-जोख, प्रवीणता टेस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के सामने, नाथू बरखेड़ा रोड, नीलबड़, भोपाल में आयोजित किया जाएगा।

प्रथम चरण की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना होगा।

वेबसाइट पर उपलब्ध हैं जरूरी प्रपत्र

अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आवश्यक प्रपत्र वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे। निर्धारित तिथि पर अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेज और संबंधित जानकारी के साथ शारीरिक नाप-जोख, प्रवीणता टेस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट esb.mp.gov.in और जेल विभाग की वेबसाइट jail.mp.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है।

782 पदों के लिए होगी द्वितीय चरण की प्रक्रिया

संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के तहत सहायक जेल अधीक्षक के 25 पद और जेल प्रहरी के 757 पद निर्धारित किए गए हैं।

प्रथम चरण की लिखित परीक्षा में सहायक जेल अधीक्षक पद के लिए 256 अभ्यर्थी और जेल प्रहरी पद के लिए 8,217 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं। अब इन अभ्यर्थियों का द्वितीय चरण में शारीरिक नाप-जोख, प्रवीणता टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचने की सलाह

द्वितीय चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित तिथि और समय की जानकारी भर्ती से संबंधित वेबसाइट से प्राप्त करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है।

भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शारीरिक मापदंड, प्रवीणता परीक्षण और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

रिपोर्ट: कोमल अहिरवार, जिला ब्यूरो चीफ, दमोह

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp